Thursday, April 30, 2026
Newspaper and Magzine


यातायात पुलिस द्वारा स्पेशल चेकिंग अभियान चलाकर हाइवे पर ओवर स्पीड ड्राइविंग के 59 व अंडर एज के 2 चालान किए गए.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at April 24, 2023 Tags: , , , , ,

सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए पानीपत पुलिस सजग: पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत

BOL PANIPAT : 24 अप्रैल 2023, पानीपत, पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत के मार्गदर्शन में जिला पुलिस सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए सजग है। यातायात पुलिस द्वारा रविवार को स्पेशल अभियान चलाकर हाइवे पर अंडर एज व ओवर स्पीड चालकों के चालान करने के साथ साथ चालकों व आमजन को जागरूक किया गया।

पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत ने कहा कि प्रतिदिन हो रहे सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए पानीपत पुलिस लगातार प्रयासरत है। लेकिन यह तभी संभव है जब आमजन यातायात नियमों के प्रति सजग होगा। उन्होंने कहा कि अक्सर हम देखते है कि नाबालिंग बच्चे वाहन लेकर सड़क पर निकलते है और जाने अनजाने में लिमिट से ज्यादा स्पीड से वाहन चलाते है जिससे दुर्घटना का ज्यादा अंदेशा बना रहता है। रविवार को हाइवे पर वाहन चलाते पाए गए नाबालिग चालकों का चालान करने के साथ साथ यातायात पुलिस द्वारा उन्हें समझाया गया कि वे 18 वर्ष की आयु से पहले वाहन न चलाएं। 18 वर्ष आयु पूरी होने के बाद भी मोटर व्हीकल एक्ट के नियमों कायदों से अपना ड्राइविंग लाइसेंस बनवाकर ही वाहन चलाए। इसी साथ साथ ओवर स्पीड वाहन चालकों के चालान करने साथ ही उन्हें स्पीड लिमिट में चलने बारे बताया गया।

जिंदगी अनमोल है, वाहन चलाते समय नियमों का पालन करें.

पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत ने कहा कि दुर्घटना से देर भली होती है। स्पीड लिमिट में चलने से हमारे खुद के साथ साथ सड़क पर चल रहे दूसरे लोग भी सुरक्षित रहेंगे। जिंदगी अनमोल है, वाहन चलाते समय नियमों का पालन करें। जिला पुलिस आमजन से अपील करती है कि अपने नाबालिग बच्चों को व्हीकल ना दें व ड्राइविंग स्पीड लिमिट में करें।
उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने व आम नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए भविष्य में पानीपत पुलिस यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगी।

Comments