Saturday, April 18, 2026
Newspaper and Magzine


-बाइक चोर गिरफ्तार. चोरी की बाइक बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at September 25, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 25 सितम्बर 2024, थाना इसराना पुलिस ने मांडी मोड़ पर एक बाइक चोर को गिरफ्तार कर निशानदेही पर आरोपी के घर से चोरी की एक बाइक बरामद की। आरोपी की पहचान सतीश पुत्र राम कुमार निवासी सांगरी कैथल के रूप में हुई।

थाना इसराना प्रभारी इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह ने बताया कि उनकी टीम को मंगलवार देर शाम गश्त व जांच पड़ताल के दौरान गुप्त सूचना मिली थी कि संदिग्ध किस्म का एक युवक इसराना में मांडी मोड़ पर किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है। पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान सतीश पुत्र राम कुमार निवासी सांगरी कैथल के रूप में बताई। गहनता से पूछताछ करने पर आरोपी ने 1 सितम्बर की रात इसराना में घर के बाहर से एक बजाज सीटी-100 बाइक चोरी करने बारे स्वीकारा। बाइक चोरी की उक्त वारदात बारे थाना इसराना में दीपक पुत्र जयभगवान निवासी इसराना की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।
पुलिस टीम ने चोरी की उक्त बाइक निशानदेही पर आरोपी के घर से बरामद की। आरोपी ने चोरीशुदा बाइक को पीछे से कटवाकर रेहड़ी जुड़वा रखी थी।

इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी के कब्जे से चोरीशुदा बाइक बरामद कर बुधवार को पूछताछ के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

Comments