जिला परिषद की ओर से 13 इंडोर जिम बनाए जाएंगे : ज्योति शर्मा
BOL PANIPAT , 25 अप्रैल। जिला परिषद की ओर से पानीपत, इसराना, बापौली और सनौली खुर्द में 13 इंडोर जिम बनाए जाएंगे। जिला परिषद की चेयरपर्सन ज्योति शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला परिषद की ओर से ये जिम स्वास्थ्य के प्रति लोगों की रूचि पैदा करने और व्यायाम करने को लेकर बनाए जाएंगे।
ज्योति शर्मा ने बताया कि खण्ड पानीपत के बबैल, बराना, बडौली, खलीला-प्रहलादपुर, मैहम्मदपुर, कुटानी और ददलाना, इसराना खण्ड के बुढशाम, बुआना लाखु, बलाना और बिजावा, बापौली खण्ड के पसीना कलां और सनौली खुर्द के छाजपुर कलां व कुराड़ गांव में ये जिम बनाए जाएंगे ताकि युवा वर्ग यहां जाकर शारिरिक व्यायाम कर सके।

Comments