Friday, July 17, 2026
Newspaper and Magzine


अधिकारियों को और तीव्रता से करना होगा जनता की समस्याओं का समाधान: निगम संयुक्त आयुक्त डॉ संजय

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at September 15, 2025 Tags: , , , ,

-शिकायतों के निस्तारण में पुलिस विभाग की अहम जिम्मेदारी: डीएसपी सतीश वत्स

-ग्रामीणों की समस्याओं को अधिकारी गंभीरता से सुन कर करें उनका समाधान: डीडीपीओ राजेश शर्मा

-जनता समाधान शिविर में 30 शिकायतें दर्ज,

-अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

BOL PANIPAT , 15 सितंबर। मुख्यमंत्री नायब सिंह के कुशल मार्गदर्शन में प्रदेश भर में सप्ताह में दो दिन आयोजित किये जा रहे जनता समाधान शिविर में सोमवार को जिला सचिवालय में जन समस्याओं की सुनवाई करते हुए नगर निगम के संयुक्त आयुक्त डॉ. संजय ने कहा कि हर अधिकारी को जिम्मेदारी से शिकायतों का निस्तारण करना चाहिए।
    पुलिस उप अधीक्षक सतीश वत्स ने कहा कि पुलिस विभाग की ज्यादा जिम्मेदारी है। जो भी शिकायतें आम नागरिक द्वारा दी जाती है उन पर शीघ्रता से अधिकारियों को संज्ञान लेना चाहिए। जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी राजेश शर्मा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र से जो शिकायतें  नागरिकों द्वारा आती हैं उनको अच्छी तरह से सुनकर उन पर तीव्रता से कार्य करना चाहिए। जनता समाधान शिविर  में पुलिस, पेंशन, क्रीड विभाग से जुड़ी 30 समस्याएं पहुंची निगम संयुक्त आयुक्त ने अधिकारियों को समाधान करने के निर्देश दिए।
प्रार्थी वासी नूरपुर मंगला ने नूरपुर मंगल से पसीना वाली सडक़ को ठीक करने के लिए प्रशासन से अनुरोध किया उन्होंने सडक़ की स्थिति पर भी प्रकाश डाला। प्रार्थी यशपाल ने सामान्य अस्पताल में मरीज को रेफर करने को लेकर पारदर्शिता बरतने से संबंधित प्रशासन से प्रार्थना की। प्रार्थी आनंद प्रकाश वासी सिकंदरपुर ने बिजली का बिल ठीक करवाने के लिए प्रशासन से अनुरोध किया। प्रार्थी बबलू वासी वार्ड 18 ने फैमिली आईडी माइग्रेंट होने के कारण राशन कार्ड पुन: चालू करवाने के लिए प्रार्थना की। प्रार्थी अनीता रानी ने फैमिली आईडी में आय वेरीफाई करने के लिए प्रशासन से प्रार्थना की।
  इस मौके पर जन स्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता करण बहल, डीपीओ परमिंदर कौर, मत्स्य अधिकारी मदन मोहन, खेल प्रशिक्षक सुषमा,सीडीओ सूबे सिंह, पुलिस कंप्लेंड अधिकारी सुरेश, संजीव शर्मा, जोगेंद्र के अलावा विभिन्न विभागों से संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Comments