प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन 28 अप्रैल को
BOL PANIPAT , 26 अप्रैल। रोजगार विभाग द्वारा शुक्रवार 28 अप्रैल को प्रात: 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन लघु सचिवालय स्थित चतुर्थ तल पर रोजगार विभाग के कमरा नम्बर 420 में किया जाएगा।
जिला रोजगार अधिकारी रितु चहल ने जानकारी देते हुए बताया कि एनआईआईटी गुरुग्राम प्राईवेट लिमिटेड कम्पनी द्वारा बेरोजगार प्रार्थियों को रिलेशनसिप मैनेजर के 20 पदों पर भरने के लिए प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया है। 18 से 25 साल तक के इच्छुक एवं पात्र युवा अपनी शैक्षणिक योग्यता न्यूनतम स्नातक पास सहित अपने सभी सम्बंधित दस्तावेजों और पासपोर्ट फोटो सहित उक्त कार्यालय में आवेदन एवं साक्षात्कार हेतु आ सकते हैं।

Comments