मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के तहत 1 मई से होंगें चौथे फेज के मेले शरू : एडीसी
जिला के सभी ब्लॉकों में आयोजित किए जाएगें मेेले: एडीसी
BOL PANIPAT , 26 अप्रैल। गरीब परिवारों को आर्थिक तौर पर मजबूत करने के लिए मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना हरियाणा सरकार की बहुत ही महत्त्वकांक्षी योजना है। इस योजना के तहत 1.80 लाख से कम आय वाले परिवारों को उनका स्वरोजगार शुरू करवाने के लिए सरकार सहायता करती है। यह बातें एडीसी वीना हुड्डïा ने कही। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के तहत पानीपत जिला में 1 मई से चौथे फेज के मेले शुरू किए जाएंगें। यह मेले जिला के सभी ब्लॉकों में आयोजित किए जाएगें।
उन्होंने बताया कि जिला में ये मेले बापौली ब्लॉक में 1 मई को बीडीपीओ कार्यालय में, जिसके इंचार्ज बीडीपीओ बापौली व नोडल अधिकारी एसडीएम समालखा रहेगें। मडलौडा ब्लॉक में 2 व 3 मई को पंजाबी धर्मशाला में, जिसके इंचार्ज बीडीपीओ मडलौडा व नोडल अधिकारी एसडीएम पानीपत रहेगें। पानीपत ब्लॉक में 4 मई को जिला सचिवालय पानीपत में, जिसके इंचार्ज बीडीपीओ पानीपत व नोडल अधिकारी एसडीएम पानीपत रहेगें। पानीपत नगर निगम क्षेत्र के लिए ये मेले 5, 6 और 8 मई को जिला सचिवालय पानीपत में आयोजित किए जाएगें। इनके इंचार्ज नगर निगम के अधिकारियों सहित नोडल अधिकारी सीईओ जिला परिषद् विवेक चौधरी रहेगें। समालखा ब्लॉक के लिए 8 मई व नगर पालिका क्षेत्र के लिए 9 मई को ये मेले समालखा के बीडीपीओ कार्यालय में आयोजित किए जाएगें, इनके नोडल अधिकारी एसडीएम समालखा रहेगें। उन्होंने बताया कि सनौली खुर्द ब्लॉक के लिए ये मेले 11 व 12 मई को राजकीय वरिष्ठï माध्यमिक विद्यालय सनौली खुर्द में आयोजिए किए जाएगें, इनके इंचार्ज बीडीपीओ सनौली ब्लॉक व नोडल अधिकारी एसडीएम समालखा रहेगें। इसराना ब्लॉक में यह मेले 13 व 15 मई को बीडीपीओ कार्यालय इसराना में आयोजित किए जाएगें, इनक इंचार्ज बीडीपीओ इसराना व नोडल अधिकारी सीईओ जिला परिषद् रहेगें।

Comments