सभी बैंक तयसीमा में लम्बित पड़े कार्यो को पूरा करेंं: उपायुक्त
-डीएलआरसी की बैठक सम्पन्न, जिले में लगाए जाएंगे शिविर, ग्रामीणों को प्रदान की जाएगी बैंक से जुड़ी स्कीम की जानकारी
BOL PANIPAT, 30 जून। जिला सचिवालय के सभागार में सोमवार को उपायुक्त डॉक्टर विरेंदर कुमार दहिया की अध्यक्षता में डीएलआरसी की बैठक का आयोजन किया गया। उपायुक्त डॉक्टर विरेंदर कुमार दहिया ने सभी बैंक अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने लम्बित पड़े कार्यो को जल्दी से जल्दी पूरा करें।
उपायुक्त ने बैठक में बैंक ऑफ़ महाराष्ट्र, यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया, इंडसइंड बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, नैनीताल बैंक, एयू स्माल फाइनेंस बैंक व् सर्व हरयाणा ग्रामीण बैंक के प्रतिनिधियों के शामिल ना होने पर कड़ी आपत्ति जताई और उन्हें कारण बताओ नोटिस देने के निर्देश दिए। बैठक में 31 मार्च 2025 तिमाही की व्यावसयिक प्रगति के बारे में बातचीत की गयी।
बैठक में उपायुक्त ने जिले में बैंकों की ओर से गांव-गांव लगाए जाने वाले शिविरों के बारे में भी विस्तार से जानकारी ली। उपायुक्त ने बताया कि ये शिविर आगामी एक जुलाई से 30 सितम्बर तक जिले की सभी ग्राम पंचायतो में लगाया जाएगे। उपायुक्त डॉक्टर विरेंदर कुमार दहिया ने कहा कि इन शिविरों में सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी आमनज को उपलब्ध करवाएं।
बैठक में उपस्थित सभी सभी बैंको ने आश्वासन दिया की वे शिविरों के लगाने को लेकर पूरा एजैण्डा तैयार करेंगे और इनमें केन्द्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी ज्यादा से ज्यादा आमजन को दी जाएगी। बैठक में जिला परिषद सीईओ डॉ. किरण, एलडीओ पराची सिंह , एलडीएम राज कुमार, नाबार्ड से एजीएम जगतार सिंह व कई अन्य बैंकों की अधिकारी मौजूद रहे।

Comments