Tuesday, April 28, 2026
Newspaper and Magzine


उत्साह के साथ मनाया श्रमिक दिवस

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at April 30, 2023 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : आर्य गर्ल्स पब्लिक स्कूल पानीपत के जूनियर विंग की कक्षा तृतीय से पंचम की छात्राओं ने आज श्रमिक दिवस अत्यंत उत्साह के साथ मनाया। इस अवसर पर छात्राओं को बताया गया कि श्रमिक दिवस का महत्व क्या है और हमें इसे किस प्रकार मनाना चाहिए कक्षा 5वी की छात्राओं ने अत्यंत मनमोहक कार्ड बनाए श। विद्यालय के चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को भेट स्वरूप देकर आभार व्यक्त किया छात्राओं को समझाया गया कि हमें अपने काम से प्यार करना चाहिए। किसी काम को छोटा नहीं समझना चाहिए अपने सहायकों का धन्यवाद करना चाहिए। प्रधानाचार्य मीनाक्षी अरोड़ा ने बच्चों के प्रयास की प्रशंसा करते हुए कहा कि श्रमिक दिवस साल में एक बार नहीं बल्कि प्रतिदिन मनाना चाहिए तथा उन सब का आदर करना चाहिए जो कि किसी भी तरह हमारी मदद करते हैं। जूनियर विंग के प्रभारी रितु गोयल ने इस अवसर पर बच्चों को शपथ दिलाई कि वे सभी सहायकों को धन्यवाद करेंगे व उनका सम्मान करेंगे।

Comments