” एक शोध पत्र कैसे लिखे ” विषय पर गणित के विद्यार्थियों के लिए व्याख्यान का आयोजन किया
BOL PANIPAT : आई.बी. स्नातकोत्तर महाविद्यालय के गणित विभाग द्वारा एम .एस .सी . प्रथम वर्ष एवं द्वितीय वर्ष के गणित के विद्यार्थियों के लिए गणित विस्तार व्याख्यान जिसका विषय ” एक शोध पत्र कैसे लिखे ” का आयोजन किया गया जिसमें कक्षा के सभी विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। व्याख्यान प्रो. संगीता द्वारा प्रस्तुत किया गया ।उन्होंने व्याख्यान के मुख्य तत्व जैसे कि भूमिका ,परिचय एवं निष्कर्ष के बारे में विस्तार से बताया।महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियों से विद्यार्थियों का आत्मविश्वास व उत्साह बढ़ता है और वे . विषय के गहन अध्ययन के लिए प्रोत्साहित होते हैं। विभागाध्यक्षा डॉ. अर्पणा गर्ग ने कहा कि इस तरह के शोध पत्र भविष्य में विद्यार्थियों द्वारा की गई किसी विषय पर रिसर्च में सहायक होते हैं तथा इस तरह के कार्यक्रम विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाते हैं और उनमे शिक्षण कौशल का विकास होता है। गतिविधि का संचालन प्रो. सुमित ने किया |
इस अवसर पर गणित विभाग से डॉ अर्पणा गर्ग , डॉ पूनम मित्तल , प्रो.मनीष , प्रो.कोमल , प्रो. भावना आदि मौजूद रहे ।

Comments