आरोही मॉडल सी0 से0 स्कूल : ग्याहवीं कक्षा की रिक्त सीटों के पुन: प्रवेश परीक्षा
इच्छुक छात्र 14 जुलाई तक अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।
BOL PANIPAT 10 जुलाई। आरोही मॉडल सी0 से0 स्कूल, छाजपुर कलां की प्रिंसिपल हेमलता बाल्यान ने जानकारी देते हुए बताया कि 15 जुलाई को ग्याहवीं कक्षा की रिक्त सीटों के पुन: प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। इच्छुक छात्र 14 जुलाई तक स्कूल में आकर अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।
उन्होंने बताया कि रजिस्ट्रेशन के लिए छात्र अपनी दसवीं कक्षा की डीएमसी, आधार कार्ड व 2 फोटोग्राफ अवश्य साथ लेकर आएँ। उन्होंने कहा कि आरोही स्कूल में छात्रों का एडमिशन परीक्षा के माध्यम से किया जाता है। चूंकि ग्याहवीं कक्षा में कुछ सीट रिक्त रह गई हैं अत: उन्हीं की पूर्ति के लिए 15 जुलाई मंगलवार को प्रात: 10 से दोपहर 1 बजे तक पुन: प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।
खण्ड व जिला शिक्षा अधिकारी कृष्णा खत्री ने इसे छात्रों के लिए सुनहरा अवसर बताया तथा छात्रों को पुन: प्रवेश परीक्षा के लिए प्रोत्साहित किया।

Comments