Friday, June 5, 2026
Newspaper and Magzine


“ड्रग एडिक्शन और ड्रग एब्यूजमेंट” विषय पर पॉवरपॉइंट प्रतियोगिता का आयोजन किया.  

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at August 30, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : आई.बी.स्नातकोत्तर महाविद्यालय में “यूथ अगेंस्ट ड्रग्स क्लब” के द्वारा का पावर प्वाइंट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में महाविद्यालय के विभिन्न विद्यार्थियों द्वारा बढ़-चढ़कर भाग लिया गया। इस प्रतियोगिता का मुख्य विषय “ड्रग एडिक्शन और ड्रग एब्यूजमेंट” रहा। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ अजय कुमार गर्ग ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि युवा किसी भी राष्ट्र की ऊर्जा होते हैं ,तथा युवाओं की शक्ति का समाज व देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान है। अतः यह अति आवश्यक है कि नशा मुक्त भारत अभियान में सर्वाधिक संख्या में युवा जुड़े । उन्होंने विद्यार्थियों को कहा कि बदलाव की शुरुआत अपने आप से होनी चाहिए। इस अवसर पर यूथ अगेंस्ट ड्रग क्लब के कन्वीनर प्रोफेसर अजय पाल सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि नशा मुक्ति एक महत्वपूर्ण मानविक उद्देश्य है जिसका मकसद व्यक्ति और समाज को नशे की बुराई से मुक्त करना है। नशा मुक्ति का महत्व न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य और जीवन के लिए है बल्कि समाज के विकास के लिए भी अत्यधिक महत्वपूर्ण है । उन्होंने यह भी बताया देशभर में नशा मुक्ति की दिशा में एक नई पहल की सरकार ने नशा मुक्ति के लिए काफी योजनाएं बनाई जैसे नशीली पदार्थों के व्यापार पर रोक लगाना, नशा नशा मुक्ति की स्थापना करना या विभिन्न प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम स्थापित करना ‌।आज सरकार द्वारा विभिन्न प्रकार के नशा मुक्ति साथी केंद्रों, जागरूकता प्रोग्राम शुरू किए गए हैं ताकि नशे के प्रति जन संवाद और प्रतिबद्धता बढ़ सके । नशा मुक्ति से समाज में सकारात्मक परिवर्तन आ सकता है जो समृद्धि ,सुरक्षा और सामाजिक ताकत को बढ़ावा देगा लेकिन यदि इनका प्रयोग ज्यादा मात्रा में या बिना किसी परामर्श के किया जाए तो यह हमारे लिए घातक सिद्ध हो सकता है। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पारुल सैनी बी. कॉम तृतीय ,द्वितीय स्थान पर कसक बीबीए सेकंड ,तृतीय स्थान पर मोहिनी बीबीए सेकंड ईयर दीपिका फाइनल ईयर व सांत्वना पुरस्कार गुनगुन बीकॉम फाइनल ईयर को दिया गया। इस प्रतियोगिता में निर्णायक में मंडल की भूमिका डॉ. शर्मिला यादव, डॉ. नरवीर व रितिका जताना द्वारा दी गई। इस प्रतियोगिता में सोनिया विरमानी द्वारा मुख्य एंकर की भूमिका अदा की गई। इस प्रतियोगिता में वाणिज्य विभाग अध्यक्ष डॉ. सुनित शर्मा, डॉ. निधान सिंह, डॉ. विक्रम कुमार,  पवन, व  निशा उपस्थित रहे। इस आयोजन को सफल बनाने में यूथ अगेंस्ट ड्रग्स क्लब कमेटी के सदस्य डॉ. शर्मिला यादव,  अश्वनी गुप्ता,   रितिका जताना,  सोनिया विरमानी का विशेष सहयोग व योगदान रहा । इस प्रतियोगिता में लगभग 120 विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Comments