Thursday, June 11, 2026
Newspaper and Magzine


डीसी ने 10 मई तक जमाबंदी के कार्य निपटाने के निर्देश दिए.

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at May 1, 2023 Tags: , , , , , ,

पटवारियों को कहा, भ्रष्टाचार किसी भी सूरत में नहीं किया जायेगा बर्दाश्त: डीसी

BOL PANIPAT , 1 मई। उपायुक्त वीरेन्द्र दहिया ने कहा है कि पटवारी सरकार की आंख, कान व नाक होते हैं इसका आभास जनता को होना चाहिए। सरकार उन्हें काम करने का वेतन देती है वे ईमानदारी पूर्वक कार्य करें व अपने रिपोर्टिंग सिस्टम में सुधार करें। यह जनता को नजर आना चाहिए। उपायुक्त ने निर्देश दिए कि उनके क्षेत्र में यदि कोई बड़ा हादसा होता है तो उसकी रिपोर्टिंग तुरन्त करें। उनकी जरा सी देरी उनके लिए आफत बन सकती है। उपायुक्त सोमवार को जिला सचिवालय के द्वितीय तल पर स्थित सभागार में जिले के पटवारियों की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे।

उपायुक्त ने कहा कि भ्रष्टाचार को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नही किया जाएगा। भ्रष्टाचार में यदि कोई पटवारी लिप्त पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
उपायुक्त ने कहा कि सरकार उन्हें काम करने का वेतन देती है वे ईमानदारी पूर्वक कार्य करें व अपने रिपोर्टिंग सिस्टम में सुधार करें। अगर उनके क्षेत्र में कोई बड़ा हादसा होता है तो उसकी रिपोर्टिंग तुरन्त करे उन की जरा सी देर उन के लिए आफत बन सकती है।
उपायुक्त ने निर्देश दिए कि वे आगामी 10 मई तक  जमाबंदी जमा कराएं। इसको लेकर किसी भी प्रकार की देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके संदर्भ में 13 मई बैठक में इसकी समीक्षा की जाएगी।
उपायुक्त ने कहा कि कोई भी बड़ी घटना उनके क्षेत्र में घटती है तो वे उसे तुरन्त वाहट्सएप ग्रुप में शेयर करें। उन्हें उनके कार्य में जिम्मेदारी नजर आनी चाहिए। मैं अतीत, भविष्य में जाने की बजाय वर्तमान स्थिति पर कार्य करता हूँ। उन्होंने कहा कि वे ईमानदारी से अपने कर्तव्य का पालन करें अगर कोई पटवारी इसके विपरीत कार्य करता है व पकड़ा जाता है तो मैं उसे बाहर का रास्ता दिखाने में संकोच नहीं करूंगा। इस मौके पर उन्होंने पटवारियों के सामने आ रही समस्याओं के बारे में भी पूछा। बैठक में एसडीएम वीरेन्द्र कुमार ढुल, जिला राजस्व अधिकारी राजकुमार भोरिया के अलावा जिले भर के पटवारी मौजूद थे।

Comments