Thursday, April 16, 2026
Newspaper and Magzine


नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल: उपायुक्त डॉ विरेंदर कुमार दहिया

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at April 13, 2026 Tags: , , , , ,

नारी शक्ति वंदन अधिनियम अभियान को लेकर होगे कई कार्यक्रम

मुख्य सचिव ने विभिन्न विषयों पर प्रदेश भर के उपायुक्त के साथ की समीक्षा बैठक

BOL PANIPAT , 13 अप्रैल। हरियाणा सरकार के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी उपायुक्तों के साथ नारी शक्ति वंदन अधिनियम प्रचार अभियान के अलावा कई अन्य विषय यो को लेकर महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में अधिनियम के व्यापक प्रचार-प्रसार और उससे जुड़े कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए।

मुख्य सचिव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आयोजित विशेष कार्यक्रम महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम साबित होगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए जिला स्तर पर व्यापक गतिविधियां आयोजित की जाएं। इसके तहत महिला सम्मेलन, जागरूकता कार्यक्रम और अन्य जनभागीदारी आधारित आयोजनों पर विशेष जोर दिया जाएगा। बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर निकाली जाने वाली यात्राओं और जिला स्तर पर आयोजित कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने और उन्हें सफलतापूर्वक आयोजित करने के भी निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि सभी कार्यक्रम सुव्यवस्थित, प्रेरणादायक और जनसहभागिता से परिपूर्ण होने चाहिए। उपायुक्त डॉ. विरेंद्र कुमार दहिया ने बैठक में आश्वस्त किया कि जिले में नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर गंभीरता से कार्य किया जाएगा और सभी प्रस्तावित कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक आयोजित किया जाएगा। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि वे आपसी समन्वय के साथ इन कार्यक्रमों को बेहतर ढंग से क्रियान्वित करें।

उपायुक्त डॉ. विरेंद्र कुमार दहिया ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। पानीपत में इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए व्यापक स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सभी विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि वे मिलकर कार्य करें ताकि अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित हो सके। उपायुक्त ने बताया कि गेहूं की फसल के उठान को लेकर कुछ ट्रांसपोर्ट संबंधी समस्याएं सामने आई हैं, लेकिन प्रशासन इस पर लगातार काम कर रहा है और जल्द ही इसके सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त अंकित चौकसे सहित कई अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

Comments


Leave a Reply