वाद विवाद एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया |
BOL PANIPAT : आई.बी.(पी.जी) महाविद्यालय में अंग्रेजी विभाग द्वारा द्वितीय वर्ष के बच्चों के लिए वाद विवाद प्रतियोगिता एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन प्रो. स्माइली द्वारा किया गया | इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।आधुनिकता एवं स्पोकन इंग्लिश पर अति सुंदर विचार प्रस्तुत किये । प्रतियोगिता का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अजय कुमार गर्ग ने किया। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों को बिना हार जीत की भावना के पूर्ण उत्साह से ऐसी प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेना चाहिए, ताकि उन्हें अपनी प्रतिभा को निखारने का अवसर मिले। प्रतियोगिता में हर्षिता ने प्रथम, अंजलि ने द्वितीय तथा निकिता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर प्रो. मंजली ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई।
विभागाध्यक्षा प्रो. नीलम दहिया ने कहा कि इस प्रतियोगिता का मकसद बच्चों की प्रैक्टिकल लर्निंग के साथ क्रिएटिविटी को बढ़ावा देना है। अंत में कार्यक्रम की सफलता पर प्राचार्य डॉ अजय कुमार गर्ग ने अंग्रेजी विभाग के सदस्यों को बधाई दी।

Comments