Saturday, April 18, 2026
Newspaper and Magzine


प्रतियोगिताएं कौशल को प्रदर्शित करने के लिए मंच प्रदान करती हैं :डॉ. अजय कुमार गर्ग

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at October 18, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : आई.बी. (पीजी) महाविद्यालय में बी.बी.ए. प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए एक भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस प्रतियोगिता के मुख्य विषय “वस्तु एवं सेवा कर, मुद्रास्फीति ई-कॉमर्स”से संबंधित रहे । इस प्रतियोगिता में कक्षा के लगभग 10 विद्यार्थियों द्वारा भाग लिया गया । इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग ने विद्यार्थियों के सफल प्रदर्शन पर उनको बधाई देते हुए कहा कि प्रतियोगिताएं कौशल को प्रदर्शित करने के लिए मंच प्रदान करती हैं और आत्मविश्लेषण में मदद करती है।वाणिज्य विभाग अध्यक्ष डॉ. सुनित शर्मा ने विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए कहा कि हर विद्यार्थी को शिक्षा के साथ-साथ अपने स्किलस को भी बढ़ाना चाहिए और उन्होंने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थियों के हौसले की प्रशंसा की। इस प्रतियोगिता में यश प्रथम स्थान पर , श्लोक द्वितीय स्थान, लक्ष्य तृतीय स्थान पर व सांत्वना पुरस्कार मनजीत को दिया गया ।इस प्रतियोगिता का आयोजन बी.बी.ए प्रथम वर्ष की मैनटर प्रो. करुणा सचदेवा द्वारा किया गया।

Comments