Wednesday, April 29, 2026
Newspaper and Magzine


फोटोग्राफी विषय पर आयोजित हुई एक दिवसीय कार्यशाला.

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at November 9, 2024 Tags: , , , ,

फोटोग्राफी कला भी है और विज्ञान भी – मानवरिंद्र सिंह 

BOL PANIPAT : आर्य कॉलेज के जनसंचार विभाग द्वारा शनिवार को फोटोग्राफी विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन करवाया गया। कार्यशाला में निकोन इंडिया कंपनी के विशेषज्ञ, गुरूग्राम से कॉलेज प्रांगण में पहुंचे। कॉलेज प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने निकोन कंपनी से आए विशेषज्ञ मानवरिंद्र सिंह, विशाल सिंह, विवेक शर्मा व चंद्रकांत गौर का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया। साथ ही कार्यशाला के सफल आयोजन के लिए जनसंचार विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. दिनेश गाहल्याण, प्राध्यापक शिवांक रावल, केशव शर्मा, प्राध्यापिका गजल पांचाल व सोनू समेत पूरे स्टाफ सदस्यों को बधाई दी।

कॉलेज प्राचार्य डॉ. ने कहा कि फोटोग्राफी हर इंसान के जीवन में बहुत महत्व रखती है। एक फोटो ही है जो हमें अपने बीते हुए कल के यादगार पलों को याद करने पर मजबूर कर देता है। उन्होंने बताया कि आज से 25-30 वर्ष पहले जहां फोटोग्राफी करना सब के लिए संभव नहीं था, फोटो कैमरे बहुत मंहगे थे जो आम जन की पहुंच से बाहर थे। लेकिन वर्तमान में स्मार्ट फोन के आ जाने से फोटोग्राफी बहुत ही सुलभ हो गई है। उन्होंने कहा जनसंचार के विद्यार्थियों के लिए फोटोग्राफी के क्षेत्र में कैरियर की अपार संभावनाए हैं, बशर्त विद्यार्थी अपनी पढाई के दौरान फोटोग्राफी को ध्यान से सीख कर उस पर प्रैक्टिकल काम ज्यादा से ज्यादा करें।

निकोन कंपनी से आए मानविरेंद्र सिंह ने विद्यार्थियों को पहले पीपीटी के माध्यम से कैमरे के विषय में ये बताया कि कैमरा आंतरिक व बाहरी तौर पर किस तरह से काम करता है। साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों को कैमरे की कार्यप्रणाली के विषय में भी गहनता से जानकारी दी, उन्होंने बताया कि कैमरे की तीन सबसे अह्म सेटिंग्स अपर्चर, स्टर स्पिड और आइएसओ तीनों मिलकर  कैसे एक शानदार फोटो बना देती है। उन्होंने बताया कि फोटोग्राफी एक कला भी है और विज्ञान भी है और विद्यार्थी इन दोनों कला और विज्ञान को गहनता के साथ समझ कर धर्य के साथ फोटोग्राफी करे तो उसके परिणाम शानदार होंगे। सिंह ने कहा कि फोटोग्राफी में इंसान के अंदर धर्य का होना बहुत जरूरी है। कार्यशाला के दौरान विद्यार्थियों ने अपनी जिज्ञासा के अनुसार फोटोग्राफी से संबधित प्रश्न भी पूछे जिसका निकोन कंपनी से आए विशाल सिंह, विवेक शर्मा व चंद्रकांत गौर ने बखूबी से उत्तर दिए और छात्रों की जिज्ञासा की तारीफ की।

जनसंचार विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. दिनेश गाहल्याण ने कहा कि इस तरह की कार्यशाला और विस्तार व्याख्यान विद्यार्थियों के लिए बहुत जरूरी हैं। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय में विद्यार्थी केवल थ्योरी और प्रैक्टिकल ज्ञान को अर्जित करते हैं लेकिन जब इस प्रकार के विस्तार व्याख्यान व कार्यशाला का आयोजन होता है तो विद्यार्थियों को नई-नई जानकारियों के साथ-साथ बाहर फिल्ड में क्या-क्या नया हो रहा है इसकी जानकारी तो मिलती ही है, साथ ही विशेषज्ञों के अनुभवों से यह यह भी पता चलता है कि अपने कैरियर में आगे बढने के लिए हमें कितनी और मेहनत करने की आवश्यकता है।

इस अवसर पर कॉलेज अन्य स्टाफ सदस्य भी मौजूद रहे।

Comments