Friday, May 15, 2026
Newspaper and Magzine


पीआरपीसी ने गांवों में मोबाइल वैन के माध्यम से ऊर्जा संरक्षण का संदेश प्रसारित किया ।

By LALIT SHARMA , in Business , at May 4, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : पानीपत : 04 मई, 2023,पानीपत रिफाइनरी एवं पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स (पीआरपीसी) में सक्षम-2023 के तहत “ऊर्जा संरक्षण – नेट जीरो की ओर” विषय पर आधारित विभिन्न कार्यक्रमों और गतिविधियों  का आयोजन किया जा रहा है।  इसी कड़ी में बेहतर स्वास्थ्य और पर्यावरण को बनाए रखने हेतु पेट्रोलियम उत्पादों का उचित व विवेकपूर्ण उपयोग करने के लिए हाल ही में ऑडियो वीडियो फिल्म तथा पोस्टर  व बैनर, जोकि सक्षम-2023 के विषय पर आधारित थे, के माध्यम से मोबाइल वैन द्वारा आसपास के 10 गांवों में एम एल डहरिया, कार्यकारी निदेशक व रिफाइनरी प्रमुख (पीआरपीसी)  का संदेश प्रसारित किया।

इस मोबाइल वैन को श्री एम एल डहरिया ने मुख्य-महाप्रबंधकगण, महा-प्रबंधकगण तथा वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में पीआरपीसी के प्रशासनिक भवन के सामने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डहरिया ने ज़ोर देकर कहा कि सक्षम का प्रमुख उद्देश्य तब तक पूरा नहीं होगा जब तक कि सभी नागरिकों को जागरूक नहीं किया जाएगा।   उन्होंने ऊर्जा संरक्षण पर आमजन को प्रभावी रूप से जागरूकता फैलाने वाली ऐसी महत्वपूर्ण गतिविधि की योजना बनाने के लिए सभी संबंधितों की सराहना की। उन्होंने आशा व्यक्त की कि जीवाश्म ईंधन के कुशल एवं न्यायसंगत उपयोग करने के लिए पीआरपीसी के संदेश को आमजन निश्चित रूप से समझेगा क्योंकि सभी के प्रयासों से ही पीआरपीसी से सटे क्षेत्रों में कार्बन फुटप्रिंट्स को कम करने में मदद मिलेगी। इसके अलावा वर्ष 2046 तक इंडियनऑयल की प्रतिबद्धता जोकि नेट-शून्य परिचालन उत्सर्जन प्राप्त करने की है को भी प्राप्त करने के लिए ऐसे प्रयास आवश्यक है।

कार्बन फुटप्रिंट को कम करने और तेल एवं गैस का संरक्षण करने का यह विशेष प्रयास न केवल आसपास के गांवों के सभी लोगों ने सराहा बल्कि उन्होने ऊर्जा संरक्षण के लिए अपनी प्रतिबद्धता भी दिखाई ।

Comments