Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


पीआरपीसी में उत्पादकता सप्ताह 2023 की उत्साहपूर्वक शुरूआत

By LALIT SHARMA , in Business , at February 14, 2023 Tags: , , , , ,

पानीपत : 14 फ़रवरी , 2023: पानीपत रिफाइनरी एवं पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स (पीआरपीसी ) राष्ट्रीय उत्पादकता परिषद के तत्वावधान में 12 से 18 फरवरी, 2023 तक उत्पादकता सप्ताह-2023 मना रहा है। इस वर्ष का विषय “उत्पादकता, हरित विकास और स्थिरता: भारत की जी-20 अध्यक्षता का उत्सव” है।

एम एल डहरिया, कार्यकारी निदेशक एवं रिफानरी प्रमुख, पीआरपीसी ने दिनांक 13 फरवरी, 2023 को पीआरपीसी में मुख्य-महाप्रबंधकगण, महाप्रबंधकगण, वरिष्ठ अधिकारीगण, एसोसिएशन व कर्मचारी संघ के  प्रतिनिधियों की उपस्थिति में उत्पादकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन किया।  इसके बाद इंडियन ऑयल के निदेशक (रिफाइनरीज) द्वारा नई दिल्ली में हुए उद्घाटन कार्यक्रम से वर्चुअल तरीके से भी शामिल हुए।

अपने उद्घाटन भाषण के दौरान डहरिया ने उत्पादकता के उद्देश्य के बारे में बताया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि उत्पादकता बढ़ाने के लिए सभी क्षेत्रों में निरंतर नवाचार, गुणवत्ता सुधार और दक्षता के लिए प्रयत्न करते रहना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि इससे पीआरपीसी में चल रही सभी परियोजनाओं को समय पर पूरा करने में भी मदद मिलेगी।

इसके अलावा, उन्होंने कहा कि पीआरपीसी ने 2जी तथा 3जी इथेनॉल संयंत्रों की स्थापना करके हरित विकास और स्थिरता के लिए प्रतिबद्धता दिखाई है वो हरित संकल्प को मजबूत करने और वर्ष 2046 तक नेट-शून्य परिचालन उत्सर्जन प्राप्त करने में इंडियनऑयल की प्रतिबद्धता को और मजबूत करेगा। इसके अलावा पीआरपीसी नियमित रूप से अपने आसपास के क्षेत्रों में अधिक से अधिक पेड़ लगाकर हरित क्षेत्र को बढ़ाने का प्रयत्न कर रहा है।

डहरिया ने पीआरपीसी कर्मचारियों तथा  डीपीएस पानीपत रिफाइनरी के छात्रों को प्रेरित करने के लिए उत्पादकता सप्ताह 2023 के दौरान आयोजित होने वाले स्लोगन, क्विज प्रतियोगिता एवं विचार-मंथन सत्र जैसे सप्ताह भर चलने वाले कार्यक्रमों के सफल आयोजन हेतु शुभकामनाएं दी ।

इससे पहले विवेक नारायण, महाप्रबंधक (ईएमएस) ने स्वागत भाषण दिया। अंत में पंकज त्रिपाठी, मुख्य-प्रबन्धक (अधिगम एवं विकास) ने धन्यवाद प्रस्ताव रखा।

Comments