Wednesday, April 29, 2026
Newspaper and Magzine


हमें छोटे बच्चों को अच्छे संस्कार देने चाहिए : राजीव परुथी

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at May 4, 2023 Tags: , , , ,

– संस्कार बच्चों को समाज में सम्मानित और सफल बनाने में मदद करते हैं : राजीव परुथी

BOL PANIPAT : आज पीएससी अकादमी में एक कार्यक्रम आयोजन किया गया जिसका मुख्य उद्देश्य जूनियर बच्चों को लेकर था इस मौके पर पीसीसी एकेडमी के निदेशक राजीव परुथी ने कहा दिन प्रतिदिन छोटे बच्चों में संस्कारों की कमी देखी जा रही है छोटे बच्चे जब मज़ाक में बड़ों के साथ कुछ ऐसा बर्ताव करते हैं जो कि गलत है हम उसे हंसी मज़ाक में अनदेखा कर देते हैं एवं बच्चा कहकर बहुत जल्दी माफ़ कर देते हैं आज कल मां-बाप के अंदर बच्चों के प्रति लाड प्यार की भावना इस कदर बढ़ गई है कि वह बच्चे को डांट भी नहीं रहा. पीसीसी एकेडमी के निदेशक राजीव परुथी ने यह चिंता जताई यदि यही चलता रहा तो आने वाली पीढ़ी भविष्य में बड़ों के साथ कुछ ऐसा बर्ताव करेगी जो की सहन करने योग्य नहीं होगा.

पीसीसी एकेडमी के संचालक राजीव परुथी ने कहा कि बच्चों के जीवन में संस्कार बहुत महत्वपूर्ण होते हैं। ये संस्कार उनकी परवरिश के दौरान उन्हें सीखने और विकास करने की बुनियाद रखते हैं। संस्कार उनकी व्यक्तित्व विकास के लिए आवश्यक होते हैं और उनके जीवन में नैतिक मूल्यों और संस्कृति के आधार पर आदर्शों का पालन करना सिखाते हैं।

एक बालक या बालिका के जीवन के पहले पांच वर्ष उनके संस्कार का सबसे अधिक आधार होता है। उनकी व्यवहार प्रणाली उनके पास उस समय तक नहीं हो जाती जब तक कि उन्हें उचित और उदार वातावरण में पालना नहीं सिखाया जाता है। इसलिए, बच्चों को उचित विकास के लिए उचित संस्कारों का समुचित उपयोग करना चाहिए।

उदारता, सभ्यता, शिष्टाचार, सद्भावना, विनम्रता, संयम और धैर्य जैसे गुणों को बच्चों में विकसित करना चाहिए। ये संस्कार बच्चों को समाज में सम्मानित और सफल बनाने में मदद करते हैं।

राजीव परुथी के अनुसार हमें छोटे बच्चों को अच्छे संस्कार देने चाहिए इसको देखते हुए पीसीसी अकैडमी में जूनियर मास्टर के नाम पर यह कोर्स लॉन्च किया इस कोर्स में सबसे पहले बच्चों के अंदर संस्कारों पर काम किया जाएगा एवं बड़ों के प्रति प्यार एवं स्नेह की भावना सीखना और मंच पर बिना डरे बोलना एवं जनरल नॉलेज के प्रति जागरूक करना एवं अंग्रेजी भाषा का ज्ञान इस तरह से देना कि वह फर्राटेदार अंग्रेजी बोल सके ताकि भविष्य में वह किसी से बात करते हुए डरे ना. इस मौके पर संजना, सिमरन ,पलक धमीजा, अनुष्का आदि मौजूद रहे.

Comments