वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती को लेकर पत्रकार वार्ता का आयोजन किया.
BOL PANIPAT : आज वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती को लेकर सेक्टर 6 राजपूत धर्मशाला में एक पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया जिसमें 7 मई को मनाई जा रहे जयंती को लेकर के रूपरेखा तैयार की गई इस अवसर पर सतपाल राणा और राजकुमार राणा में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा है कि 7 मई को शोभा यात्रा पानीपत के प्रसिद्ध देवी मंदिर से शुरू होकर के सलार गंज गेट और व शहर के प्रमुख स्थानों से गुजरेगी जिसमें सैकड़ों की संख्या में युवा अपने अपने मोटरसाइकिल पर केसरिया ध्वज लहरा करके महाराणा प्रताप के जयकारों के साथ राजपूत धर्मशाला में पहुंचेगी राणा ने कहा है कि शोभायात्रा में कोई भी हथियार लाठी-डंडे और पटाखे छोड़ने वाली मोटरसाइकिल पर प्रतिबंध रहेगा अगर कोई शरारती तत्व इस तरह की हरकत करेगा तो उसके खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी और सभी से भी अपील है कि वह सुबह 7:00 बजे देवी मंदिर पर पहुंचकर के शोभा यात्रा का संचालन करें और किसी भी प्रकार की कोई गलत काम ना करें जिससे समाज का नाम बदनाम हो राणा ने कहा है कि वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप सर्व समाज के थे और जब वह जंगलों की खाक छान रहे थे तो सेठ भामाशाह में उनको अपने सारी दौलत सेना को इकट्ठा करने में लगा दी इसलिए उस दिन दानवीर सेठ भामाशाह की मूर्ति का भी पुष्प अर्पित करके उनको भी श्रद्धांजलि दी जाएगी इस अवसर पर युवा अध्यक्ष पिंटू राणा प्रदीप राणा महासचिव यशपाल राणा नंदकिशोर पुंडीर नसीब राणा सुधीर राणा अनूप राणा राजेश राणा अंकित राणा जसबीर राणा राजू राणा गौतम सिंह रावत सोमबीर राणा आदि लोग उपस्थित थे

Comments