नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति विषय पर वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन.
BOL PANIPAT : जीटी रोड स्थित आई.बी. स्नातकोत्तर महाविद्यालय पानीपत में प्रो. मंजू चंद द्वारा स्नातकोत्तर अंग्रेजी प्रथम वर्ष में वाद विवाद प्रतियोगिता (नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020) का आयोजन किया गया |
महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग ने विद्यार्थियों का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि वाद-विवाद स्कूलों और कॉलेजों में अक्सर स्पष्ट नियमों के साथ एक प्रतियोगिता का रूप ले लेता है | इस तरह की गतिविधियां शिक्षण अधिगम प्रक्रिया को रोचक एवं प्रभावशाली बनाती हैं | महाविद्यालय में हो रही इस तरह की गतिविधियों में विद्यार्थियों को बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए | प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर प्रकाश डालते हुए कहा कि NEP 2020 का उद्देश्य 2035 तक व्यवसायिक शिक्षा सहित उच्च शिक्षा में सकल नामांकन अनुपात को 26.3% से बढ़ाकर 50% करना है |उन्होंने कहा कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति आजीवन सीखने के अवसरों को बढ़ावा देने और जी 20 एजुकेशन वर्किंग ग्रुप के साक्षा दृष्टिकोण को प्राप्त करने के लिए भारत की मार्गदर्शक है |
विभागाध्यक्षा प्रो. नीलम दहिया ने, वाद विवाद प्रतियोगिता से छात्रों में तर्कशक्ति निरीक्षण शक्ति तथा नेतृत्व शक्ति आदि का विकास होता है | परस्पर विचार विमर्श से सहयोग की भावना का विकास होता है | दूसरे छात्रों में समस्या समाधान की योग्यता विकसित होती है | समस्या को विभिन्न दृष्टिकोणों से समझने का अवसर मिलता है |
विभागाध्यक्ष ने कहा कि नई शिक्षा नीति 2020 का लक्ष्य हमारे देश के विकास के लिए आने वाली आवश्यकताओं को पूरा करना है | इस नीति के तहत हर व्यक्ति(छात्र) को कम से कम 3 भाषाओं का ज्ञान होना जरूरी है |
क्लास एक्टिविटी की इंचार्ज प्रो. मंजू चंद ने बताया कि इस प्रतियोगिता में 26 विद्यार्थियों में से 18 विद्यार्थियों ने भाग लिया और इस अवसर पर प्रो. नीलम दहिया ने निर्णायक की भूमिका निभाई | जिसमें प्रथम स्थान पर शाहिद, दद्वितीय पर रमन और तृतीय स्थान पर कन्नू रही | क्लास एक्टिविटी मेंटोर प्रो. मंजू चंद ने इस अवसर पर मौजूद डॉ. मधु शर्मा, डॉ. विनय वधवा प्रो. निधि मल्होत्रा, प्रो. नेहा पुनिया, प्रो. स्वाति पुनिया, प्रो. सोनल, प्रो.प्रिया, प्रो. रेखा शर्मा, प्रो. मंजू नरवाल, प्रो. मंजली, प्रो. स्माइली, प्रो. शीला, प्रो. रेखा नैन और प्रो. सृष्टी आदि सभी स्टाफ सदस्यों का धन्यवाद व्यक्त किया |

Comments