इंटर कॉलेज प्रतियोगिता में कृतिका ने जीता प्रथम स्थान
BOL PANIPAT : आई बी महाविद्यालय की छात्रा कृतिका ने महिला प्रकोष्ठ की संयोजिका डॉ. सीमा के निर्देशन में भिवानी के के. एम. कॉलेज में दिनांक 15/01/2025 को संपन्न हुई इंटर कॉलेज प्रतियोगिता के अंतर्गत कोलाज मेकिंग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेता छात्र को प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग व डॉ. शशि प्रभा ने बधाई देकर उज्जवल भविष्य की कामना की। उपस्थित प्राध्यापक डॉ. सीमा, डॉ. निधान सिंह, डॉ. मोनिका वर्मा, डॉ. नीतू मनोचा एवं अंशिका ने छात्रा को अपना आशीर्वाद एवं बधाई दी

Comments