दो पेटी अवैध देसी शराब सहित स्कूटी सवार तस्कर गिरफ्तार.
BOL PANIPAT : 08 मई 2023,थाना चांदनी बाग पुलिस टीम ने रविवार साय स्कूटी सवार एक युवक को 2 पेटी अवैध देसी शराब सहित गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान राम नरेश पुत्र बेदू निवासी आजमगढ़ अम्बेडकर नगर यूपी हाल किराएदार इंसार मोहल्ला पानीपत के रूप में हुई।

थाना चांदनी बाग प्रभारी इंस्पेक्टर प्रदीप ने बताया कि रविवार को थाना चांदनी बाग पुलिस की टीम गश्त के दौरान संजय चौक के नजदीक हैदराबादी हस्पताल के पास मौजूद थी। इसी दौरान टीम को गुप्त सूचना मिली की स्कूटी सवार एक युवक अवैध शराब लेकर डेहा बस्ती की और से जीटी रोड की तरफ आएगा। पुलिस टीम ने सूचना को पुख्ता मानकर तुरंत सनौली रोड पर हैदराबादी हस्पताल के पास नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहनों की जांच शुरू कर दी। कुछ देर पश्चात डेहा बस्ती की और से स्कूटी पर एक युवक आते हुए दिखाई दिया। पुलिस टीम ने स्कूटी को नाके पर रूकवाकर चैक कि तो पायदान पर रखे प्लास्टिक कट्टे से दो पेट्टी देसी शराब (90 पव्वे देसी शराब मार्का रसीला संतरा) बरामद हुई। बरामद शराब का लाईसेंस व परमिट मांगने पर आरोपी युवक कोई भी कागजात पेश नही कर सका। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान राम नरेश पुत्र बेदू निवासी आजमगढ़ अंबेडकर यूपी हाल किराएदार इंसार मोहल्ला पानीपत के रूप में बताई।
इंस्पेक्टर प्रदीप ने बताया कि बरामद अवैध शराब सहित स्कूटी को कब्जा पुलिस में लेकर थाना चांदनी बाग में एक्साईज एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर पूछताछ के बाद पुलिस टीम ने आरोपी राम नरेश को सोमवार को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments