‘डिजाईन ए बुक मार्क’ प्रतियोगिता आयोजित की
BOL PANIPAT : आई.बी. कॉलेज के वाणिज्य विभाग की बी.कॉम अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए कक्षा में ‘डिजाइन ए बुक मार्क’ प्रतियोगिता आयोजित की गई | इसमें विद्यार्थियों ने अपनी क्रेटिविटी का प्रयोग करके अलग-2 तरीके से बुकमार्क बनाने थे | इस प्रतियोगिता में कक्षा के विद्यार्थियों ने भाग लिया | सभी विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक कला का प्रदर्शन बड़े ही अच्छे ढंग से किया | प्रधानाचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों का सर्वागीण विकास होता है | वाणिज्य विभाग के अध्यक्ष डॉ सुनित शर्मा ने बच्चों की कार्य की सराहना की और उन्हें भविष्य में सफल होने के लिए प्रेरित किया | उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ता है | अतः विद्यार्थियों को ऐसी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए | प्रतियोगिता का आयोजन कक्षा की मेंटोर प्रो. पूजा डुडेजा ने किया | प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर शिवानी, द्वितीय स्थान पर अंकुश, तृतीय स्थान पर आएशा और पुरुषोत्तम रहे और नम्रता और चंचल को सांत्वना पुरस्कार मिला | सभी विजेताओं को सर्टिफिकेट प्रदान करके उन्हें सम्मानित किया गया |

Comments