पीकेजी कॉलेज में बॉलीवुड टीम द्वारा ऑडिशन का आयोजन
BOL PANIPAT : पीकेजी कॉलेज में बॉलीवुड टीम द्वारा नृत्य, गायन, अभिनय एवं मॉडलिंग के ऑडिशन लिए गए पीकेजी ग्रुप के द्वारा यह एक नई पहल की गई जिसमें बॉलीवुड टीम टिकट बॉलीवुड पाठशाला द्वारा पानीपत एवं करनाल से विभिन्न स्कूल, कॉलेज के छात्रों द्वारा भाग लिया गया बॉलीवुड टीम ने ऑडिशन के बाद हर एक प्रतिभागी से कुछ प्रश्न भी किए गए जिस के आधार पर टीम द्वार प्रतिभागियों का चयन किया गया इस समस्त कार्यक्रम का आयोजन कॉलेज के निदेशक डॉक्टर राजेश गार्गी की देखरेख में किया गया निदेशक डॉ राजेश
गार्गी ने बताया कि हम अपने अंदर की प्रतिभा को पहचानने की आवश्यकता है. हम अपनी प्रतिभा को निखार कर उसमें अपना भविष्य भी बना सकते हैं बॉलीवुड टीम से संदीप शर्मा ने कॉलेज के इस कार्य की सराहना की, प्रतिभागियों को अपने आप को निखारने के लिए टिप्स भी दिए कॉलेज के चेयरमैन सीए गौरव जैन ने बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रम से बच्चों का व्यक्तित्व निखारता है और हम हमेशा इसमें प्रयासरत रहते हैं प्रतिभागियों का उत्साह एवम उमंग अत्यंत सराहनीय रहा इन सभी प्रतिभागियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। बॉलीवुड टीम में सीमा शर्मा, गौरव शर्मा , फतेह, महक, उस्मान ,साक्षी, हरी आदि शामिल थे

Comments