इंग्लिश क्वीज में विवेकानंद सदन ने जीती प्रतियोगिता
BOL PANIPAT : स्थानीय जी. डी गोयनका पब्लिक स्कूल में तीसरी कक्षा से आठवीं कक्षा तक अंतर सदनीय इंग्लिश ग्रामर क्विज का आयोजन किया गया । प्रतियोगिता में टैगोर, टेरेसा, विवेकानंद, राधाकृष्णन सदन के छात्र- छात्राओं ने बड़े उत्साह से भाग लिया । टेरेसा सदन से शिवांश, आदित्य और रूबल ने, टैगोर सदन से वान्या, मिस्टी और ईशू ने, विवेकानंद सदन से अनिका, सान्वी और गुरुवंश ने तथा राधाकृष्णन से प्रियान केशव और हिमांशी ने अपने सदन का प्रतिनिधित्व किया ।
प्रतियोगिता में बेसिक ग्रामर से संबंधित बहुविकल्पी प्रश्न, रिक्त स्थान भरो, शुद्ध स्पेलिंग चुनो आदि विभिन्न प्रकार से प्रश्न पूछे गए । विवेकानंद सदन के छात्रों ने अपनी सूझबूझ तत्परता और योग्यता का प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया और टैगोर व टेरेसा सदन दूसरे स्थान पर रहे । अंत में प्रधानाचार्या ऋतु सिंह ने विजेता सदन के छात्रों को बधाई दी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया । उन्होंने कहा कि इन प्रतियोगिताओं का उद्देश्य बच्चों में प्रतिस्पर्धा की भावना आत्मविश्वास और विषय संबंधी ज्ञान में वृद्धि करना है । विद्यालय की डायरेक्टर मधु अग्रवाल और और चेयरमैन अतुल जैन ने भी बच्चों को प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया । प्रतियोगिता का संचालन अंग्रेजी विभाग की शिक्षिका कंचन कपूर और मीनाक्षी लांबा के द्वारा किया गया ।
खेलों को बढ़ावा देते हुए अंतर सदनीय कैरम बोर्ड खेल की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा तीसरी से कक्षा पांचवी तक के छात्रों ने भाग लिया।टेरेसा सदनसे शिवांश, जुबीर, युवराज, आराध्या व टैगोर सदन से यस, रितेश,आल्या, वंशिका, मानिक प्रतिभागी रहे। अंतिम मुकाबला टेरेसा व टैगोर सदन में हुआ
विद्यालय के चेयरमैन अतुल जैन, निर्देशिका मधु अग्रवाल,प्रधानाचार्या ऋतुसिंह और खेल प्रशिक्षिका सुमिता ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।प्रधानाचार्या ने बच्चों को खेलों का महत्व बताते हुए कहा कि जीवन में पढ़ाई के साथ-साथ खेल भी बहुत जरूरी है।अतः खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए ।

Comments