15 वें वोटर्स डे पर दिलवाई निष्पक्ष मतदान की शपथ
BOL PANIPAT : आर्य गर्ल्स पब्लिक स्कूल में भारतीय संविधान के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में जिला स्तरीय मतदाता दिवस मनाया गया। उपायुक्त वीरेंद्र कुमार दहिया बतौर मुख्य अतिथि के रूप में विशेष रूप से उपस्थित रहे। विद्यालय की छात्राओं के द्वारा स्वागत गीत के माध्यम से आए हुए सभी माननीय अतिथियों का स्वागत किया गया।
हरियाणवी नृत्य की जोरदार प्रस्तुति से सभागार तालियों से गूंज उठा।
किसी भी देश की मज़बूती पहचान और विकास उसे देश का सशक्त मजबूत प्रहरी अर्थात जागरूक मतदाता ही होता है। उक्त विचार आज के 15 वें मतदान दिवस पर आर्य गर्ल्स पब्लिक स्कूल के सभागार में उपायुक्त वीरेन्द्र कुमार दहिया ने कहे। आज के दिन की जानकारी देते हुए उन्होंने ने बताया कि प्रत्येक वर्ष 25 जनवरी को भारत में राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है और 2011 से प्रतिवर्ष इस दिन को पूरे राष्ट्रीय सम्मान के साथ मनाया जाता है ।उन्होंने राष्ट्रीय मतदाता दिवस के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि चुनाव में युवाओं को ज्यादा से ज्यादा भागीदारी करते हुए ऐसी सरकार चुननी चाहिए जो सांप्रदायिकता और जातिवाद से ऊपर उठकर देश के विकास के बारे में सोचें। मतदान करना प्रत्येक नागरिक का मौलिक अधिकार और कर्तव्य है जिससे वे सरकार निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकते हैं।उन्होंने सभागार में उपस्थित सभी को लोकतंत्र मजबूत बनाने की शपथ दिलवाई एवं राष्ट्रीय मतदान दिवस के विषय की जानकारी से अवगत कराया ।
विशिष्ट अतिथि ने बोलते हुए कहा कि हमें बिना प्रलोभन एवं जाति धर्म से ऊपर उठकर मतदान करना चाहिए एवं लोकतंत्र को मजबूत करना चाहिए आज के इस विशेष दिन का उद्देश्य है युवाओं को वोट डालने के लिए प्रेरित करना एवं युवा वर्ग की ज्यादा से ज्यादा भागीदारी को सुनिश्चित करना है।
विद्यालय के हेड गर्ल संजना ने कुशलतापूर्वक मंच संचालन करके सभी को प्रभावित किया।
राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। सैकड़ों छात्र छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में यथा पोस्टर प्रतियोगिता, निबंध लेखन प्रतियोगिता, सुलेख प्रतियोगिता, स्लोगन प्रतियोगिता, गीत प्रतियोगिता, नाटक प्रतियोगिता आदि में हिस्सा लिया।
आर्य गर्ल्स पब्लिक स्कूल की छात्रा पूजा सिंगला ने जिला स्तरीय एवं राज्य स्तरीय निबंध लेखन में प्रथम स्थान प्राप्त किया और विद्यालय को अपनी प्रतिभा से गौरांवित किया। विद्यालय की कक्षा ग्यारहवीं की छात्रा पूर्वा ने जिला स्तरीय निबंध लेखन प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त करके विद्यालय का नाम रोशन किया ।आज के इस शुभ अवसर पर उपायुक्त के द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत करके उनका उत्साहवर्धन किया। कमिश्नर नगर निगम डॉक्टर पंकज ,सिटी मजिस्ट्रेट टीनू पोसवाल, एसडीएम ब्रह्म दत्त, नायब तहसीलदार सुदेश राणा ,डी.ई.ओ.डॉ राकेश बूरा ,नोडल चुनाव ऑफिसर डॉक्टर हितेश शर्मा, विद्यालय की प्रबंधन समिति से चेयरमैन सुरेन्द्र शिंगला , मैनेजर अरुण आर्य, कैशियर नरेश गर्ग , वीरेन्द्र शिंगला , निशांत सिंगला , विद्यालय की प्रधानाचार्या मीनाक्षी अरोड़ा ,उप प्रधानाचार्या अनुभा गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे।राष्ट्रीय गान के साथ आज के कार्यक्रम का समापन हुआ।

Comments