Tuesday, May 19, 2026
Newspaper and Magzine


नाटक के माध्यम से नशे के खिलाफ लोगों को जागरूक किया। 

By LALIT SHARMA , in HEALTH RELIGIOUS SOCIAL , at May 11, 2023 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : आज हमारे चारों और विभिन्न प्रकार के नशे करने वाले मनुष्य देखने में आते हैं।  परिवार के परिवार बर्बाद हो चुके हैं।  सब कुछ बिक जाता है इस नशे के चक्कर में। ब्रह्माकुमारी द्वारा  नशा मुक्त भारत अभियान भारत सरकार के सोशल जस्टिस डिपार्टमेंट के साथ मिलकर चलाया जा रहा है इस कड़ी मे दिव्य धाम आश्रम रोड न्यू दलबीर नगर पानीपत में नाटक के माध्यम से नशे के नुकसान को  समझाया गया व उपस्थित लोगों को नशे से दूर रहने व नशा छोड़ने के लिए प्रेरित किया गया।  कार्यक्रम में नशा छोड़ने के लिए फ्री होम्योपैथिक दवाइयां भी दी गई।  राजयोग के अभ्यास द्वारा मन को सशक्त कैसे बनाया जाए इस बारे में भी बताया गया।  इस अवसर पर विकास अग्रवाल क्रांतिकारी ने कहा अगर देश को बचाना है तो सभी को इस मुहिम का हिस्सा बनना पड़ेगा।  ब्रह्माकुमार विनोद भाई  ने कहा हमें ईश्वरीय नशा रखें तो बाकी सभी अशुद्ध नशे स्वत छूट जाएंगे और हमारा जीवन बहुत ही सुंदर बन जाएगा।  हमें अपने बच्चों को भी इस चीज के लिए प्रेरित करना है।  ब्रह्माकुमारी 11 वार्ड सेंटर की संचालिका स्मृति दीदी ने बताया कि परमात्मा की याद में रहेंगे तो उसे हमारा मन शक्तिशाली बनेगा और हम इन अशुद्ध नशों  से स्वत दूर रहेंगे। 

 इस मौके पर नगर निगम डिप्टी मेयर रविंद्र फुले के  पिता पृथ्वी सिंह ने कहा कि नशे के विरुद्ध लोगों को जागरूक करने की मुहिम में वह अपना पूरा सहयोग देंगे। उन्होंने ब्रह्माकुमारी संस्था की इस कार्य के लिए प्रशंसा की और कहा कि समाज को जागरूक करने के लिए यह संस्थान बहुत बढ़िया कार्य कर रहा है।   

Comments