Thursday, April 30, 2026
Newspaper and Magzine


लाठी डंडों से हमला करने के पांच आरोपी गिरफ्तार

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at May 16, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 16 मई 2023, पानीपत, गांव फरीदपुर में गत मार्च में युवक को लाठी डंडो से चोट मारने के पांच आरोपियों को थाना सेक्टर 13/17 पुलिस ने सोमवार को अंसल गेट के पास से गिरफ्तार किया। पांचों आरोपी सगें भाई है जिनकी पहचान अमित, सुरेश, रिंकू, प्रवीन व पमरजीत पुत्र जयदयाल निवासी फरीदपुर के रूप में हुई।

थाना सेक्टर 13/17 प्रभारी इंस्पेक्टर प्रवीन ने बताया कि गांव फरीदपुर निवासी सुरेंद्र पुत्र रामलाल ने थाना सेक्टर 13/17 में शिकायत देकर बताया था उसकी गांव में भैसों की डेयरी है। 7 मार्च की देर साय गांव के सरपंच ने दो पक्षों के जमीनी विवाद को लेकर गांव में पचायत कर रखी थी। तभी गांव निवासी सुमित ने फोन कर उसकों बताया की उसके भाई परमजीत के साथ गांव निवासी अमित भाटियां, परमजीत, रिंकू, सुरेश, बिट्टू मारपीट कर रहे है। वह तुरंत मौके पर पहुंचा और भाई को छुड़ाने लगा तो अमित भाटिया ने तलवार से व परमजीत ने ईट से उसके सिर पर वार कर दिये। वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। इस दौरान उसके चाचा चरणजीत व सुरजीत को भी चोटे आई है। सुरेंद्र की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ थाना सेक्टर 13/17 में मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

इंस्पेक्टर प्रवीन ने बताया की गिरफ्तार पांचो आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयोग किये 3 डंडे बरामद कर गहनता से पूछताछ करने के बाद पुलिस टीम ने पांचो आरोपियों को सोमवार को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments