Thursday, April 23, 2026
Newspaper and Magzine


एम.आर. हाई स्कूल का दसवीं कक्षा का शानदार परीक्षा परिणाम।

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at May 16, 2023 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : आज हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा जारी दसवीं कक्षा के परीक्षा – परिणाम में तहसील कैम्प, सुधीर नगर स्थित एम. आर. हाई स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। 476 अंक लेकर सांची स्कूल में प्रथम स्थान पर, 464 अंक लेकर गौरव दूसरे स्थान पर व 446 अंक लेकर श्रद्धा तीसरे स्थान पर रही। हर वर्ष की भान्ति इस वर्ष भी स्कूल का परिणाम शानदार शत – प्रतिशत रहा। प्रेजिडेंट दीपा शर्मा ने सभी विद्यार्थियों को एवं स्कूल स्टॉफ को बधाई दी। इस अवसर पर पूरा स्टाफ़ मौजूद रहा।

Comments