Thursday, April 16, 2026
Newspaper and Magzine


नई शिक्षा नीति से छात्रों को कराया गया अवगत

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at July 15, 2022 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT :- 15 जुलाई, 2022, शुक्रवार को आर्य पीजी कॉलेज मे लीगल लिटरेसी सेल और वुमन सेल के संयुक्त तत्वाधान मे एक सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार मे बी.ए. तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों को नई शिक्षा नीति से अवगत करवाया गया। विद्यार्थियों को नई शिक्षा नीति से अवगत करवाने के साथ साथ बी.ए. के बाद भविष्य में सही कोर्स चुनने से संबंधित मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया। इसके साथ ही विद्यार्थियों को नई शिक्षा नीति के तहत पाठ्यक्रम एवं कोर्सेज में आने वाले की बदलावों के प्रति जागरूक किया।

प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने इस सेमीनार के आयोजन के लिए डॉ अनुराधा और डॉ मीनल तालस को बधाई दी। उन्होंने कहा कि समय-समय पर इस तरह के सेमिनारों से बच्चों में जागरूकता फैलती है। साथ ही उन्हे दिन प्रतिदिन हो रहे नए-नए बदलावों के बारे मे पता चलता है।

Comments