Thursday, April 16, 2026
Newspaper and Magzine


प्रसिद्ध कंपनी के जी एंटरप्राइजेज पानीपत में विद्यार्थियों को औद्योगिक भ्रमण करवाया। 

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at March 27, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : आई.बी. स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्लेसमेंट और करियर गाइडेंस इकाई एवं मेधा फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में सभी कोर्सेस के अंतिम वर्ष के लगभग 43 विद्यार्थियों को के जी एंटरप्राइजेज (टेक्सटाइल रीसाइकलिंग एंड सस्टेनेबिलिटी सर्विसेज), पानीपत का औद्योगिक दौरा करवाया गया। इस दौरे को  प्राचार्य डॉ. सतवीर सिंह,  डॉ. सुनित शर्मा, प्लेसमेंट एवं करियर गाइडेंस इकाई की ऑफिसर डॉ. अर्पणा गर्ग और  माधवी  ने शुभकामनाओं के साथ हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सतवीर सिंह ने कहा कि औद्योगिक दौरे की मदद से विद्यार्थी  कक्षा में जो प्रबंधन या तकनीकी सिद्धांत सीखते हैं, उन्हें वास्तव में  वहा काम करते हुए देखते हैं। ऐसे औद्योगिक दौरे की वजह से छात्र उद्योग के लीडर्स और प्रोफेशनल्स के साथ बातचीत कर सकते हैं, जो भविष्य में नौकरी दिलाने में सहायक हो सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि औद्योगिक दौरे से विद्यार्थियों को यह समझ आता है कि वास्तविक उद्योग कैसे काम चलता है और उन्हें अपने प्रबंधन कौशल और नेतृत्व गुणों से प्रेरित होने में भी मदद मिलती है।टेक्सटाइल हब पानीपत में युवाओ के लिए प्रचुर अवसर है। इसी कारण में महाविद्यालय ने प्रसिद्ध कंपनी के जी एंटरप्राइजेज पानीपत में विद्यार्थियों को औद्योगिक भ्रमण करवाया।  के जी एंटरप्राइजेज  पानीपत में स्थित 3 दशक पुरानी कपड़ा कंपनी हैं। पिछले कुछ वर्षों में इस कंपनी ने उपयोग में आने वाले कपड़ों और वस्त्रों के पुनर्चक्रण में विशेषज्ञता विकसित की है, जो अन्यथा लैंडफिल में चले जाते। यह कंपनी फाइबर, यार्न, कालीन, मैट, फेल्ट, पैकिंग कंबल, इन्सुलेशन, थर्मल पैकेजिंग इत्यादि जैसे नए उत्पाद बनाने के लिए उन्हें रीसायकल करते हैं और लगातार उपयोग में आने वाले कपड़ों और कपड़ा उत्पादों से सर्वश्रेष्ठ उत्पादों को नया करने और बनाने के लिए प्रयासरत रहते हैं। हम कंपनी के सीईओ श्री गगन कंसल जी और मैनेजिंग डायरेक्टर श्री अर्चिज कंसल जी का धन्यवाद करना चाहते है जिन्होंने हमारे विद्यार्थियों को यह सुनहरा अवसर प्रदान किया । इस अवसर पर प्लेसमेंट एवं करियर गाइडेंस इकाई की ऑफिसर डॉ. अर्पणा गर्ग ने कहा – औद्योगिक दौरे छात्रों को वास्तविक मशीनों, वर्कस्टेशनों, सिस्टमों, संयंत्रों, असेंबली लाइनों आदि का अनुभव करने और यह सीखने का अवसर प्रदान करते हैं कि सिस्टम कैसे काम करता है। उन्होंने यह भी कहा कि यह छात्रों को उद्योग में नवीनतम तकनीकों और रुझानों पर व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए तैयार करता है। कम्पनी का पूरा दौरा कंपनी के मिस्टर युगल (ब्रांड मैनेजर) द्वारा करवाया गया। उन्होंने विद्यार्थियो को कंपनी की अलग अलग इकाइयों में कैसे कार्य होता है और कैसे कंपनी के अंदर रीसाइक्लिंग करके उत्पाद बनाए जाते हैं, इसकी पूरी जानकारी प्रदर्शन द्वारा विद्यार्थियो को समझाई। इसके साथ –साथ विद्यार्थियों को सिलाई करने का अवसर प्रदान किया गया जिसके तहत उन्होंने विभिन्न वस्तुएं जैसे पर्स, गुड़िया, वेशभूषा इत्यादि बनाई जिसके लिए उनको 300रुपये वेतन दिया गया | इस दौरे के सफल आयोजन में डॉ. अर्पणा गर्ग,  सहायक प्रो.निशा गुप्ता, मेधा फाऊंडेशन से शाहिद,  छवि और निधि ने अहम भूमिका निभाई।

Comments