अवैध देसी पिस्तौल सहित आरोपी गिरफ्तार.
BOL PANIPAT : 21 मई 2023, पानीपत, सीआईए टू की टीम ने बरसत रोड पर एक युवक को अवैध देसी पिस्तौल सहित गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान श्याम मनोहर पुत्र नवल किशोर निवासी भदरउओ हरदोई यूपी के रूप में हुई।

सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया कि उनकी टीम शनिवार को गश्त के दौरान बरसत रोड पर गंदा नाला पुलिया के पास मौजूद थी। इसी दौरान टीम को सामने से संदिग्ध किस्म का एक युवक पैदल आते हुए दिखाई दिया। युवक पास आने पर सामने खड़ी पुलिस टीम को देखकर वापिस मुड़कर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए कुछ कदमों पर ही आरोपी युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान श्याम मनोहर पुत्र नवल किशोर निवासी भदरउओ हरदोई यूपी के रूप में बताई। तलाशी लेने पर आरोपी की पहनी हुई पेंट की जेब से एक अवैध देसी पिस्तौल बरामद हुआ। देसी पिस्तौल को खोलकर जांच की तो वह अनलोड मिला।
शौक पूरा करने के लिए यूपी के हरदोई से लाया था देसी पिस्तौल.
इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह हथियार रखने का शौक पूरा करने के लिए उक्त देसी पिस्तौल को कुछ दिन पहले यूपी के हरदोई से लेकर आया था। आरोपी के कब्जे से बरामद अवैध देसी पिस्तौल को कब्जा पुलिस में लेकर पुलिस टीम ने थाना सेक्टर 13/17 में मुकदमा दर्ज कर पूछताछ के बाद आरोपी श्याम मनोहर को रविवार को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया

Comments