Tuesday, August 25, 2026
Newspaper and Magzine


100 नशीले प्रतिबंधित इंजेक्शन सहित आरोपी गिरफ्तार.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at May 22, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT :22 मई 2023, एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने नशीले प्रतिबंधित इंजेक्शनों सहित एक युवक को गिरफ्तार किया। अरोपी के कब्जे से 50 बुप्रेनॉफिन व 50 एविल नशीले प्रतिबंधित इंजेक्शन बरामद हुए। आरोपी की पहचान विनोद पुत्र श्रीचंद निवासी चुलकाना के रूप में हुई।

एंटी नारकोटिक्स सेल इंचार्ज सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि उनकी टीम रविवार देर साय गश्त के दौरान थाना समालखा क्षेत्र के अंतर्गत समालखा अड्डे पर मौजूद थी। टीम को इसी दौरान गुप्त सूचना मिली की गांव चुलकाना निवासी विनोद एक काले रंग की स्पलेंडर बाइक पर समालखा से गांव चुलकाना जाएगा। जिसके पास काफी मात्रा में नशील प्रतिबंधित इंजेक्शन होने की संभावना है। सूचना को पुख्ता मान कर पुलिस टीम ने तुरंत चुलकाना रोड किवाना मोड़ पर नाकाबंदी कर संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखनी शुरू कर दी। कुछ देर पश्चात समालखा की और से एक युवक स्पलेंडर बाइक पर आते हुए दिखाई दिया जिसने हेंडल पर एक पील रंग का थेला टंगा रखा था। पुलिस टीम ने बाइक को नाके पर रूकवाकर युवक से पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान विनोद पुत्र श्रीचंद निवासी चुलकाना के रूप में बताई।
पुलिस टीम ने नियमानुसार ड्यूटी मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार समालखा राहुल राठी की उपस्थिति में आरोपी के थेले की तलाशी ली तो 50 बुप्रेनॉफिन व 50 एविल नशीले प्रतिबंधित इंजेक्शन बरामद हुए।

सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि आरोपी विनोद के खिलाफ थाना समालखा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर पूछताछ की तो आरोपी ने बताया कि वह शार्टकट तरिके से पैसे कमाने के लिए उक्त इंजेक्शन कैराना यूपी से खरीदकर लाया था। गहनता से पूछताछ करने व आरोपी सप्लायर के ठीकानों का पता लगा काबू करने के लिए पुलिस टीम ने आरोपी विनोद को सोमवार को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया।

Comments