चोरी के आरोपी को सोनीपत जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर सीआईए थ्री पुलिस टीम ने की पूछताछ. चोरी की एक वारदात का खुलासा.
BOL PANIPAT ,26 मई 2023 सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर अंकित ने बताया कि सोनीपत जेल में बंद चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी शाहरूख पुत्र जनेआलम निवासी हाली कॉलोनी पानीपत को सीआईए थ्री की टीम वीरवार को सोनीपत जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई। पूछताछ में आरोपी ने सेक्टर 25 इंडो फार्म गली नंबर 6 में एक मकान से गत मार्च में दो मोबाइल फोन व 25 हजार रूपए चोरी करने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। चोरी की उक्त वारदात बारे थाना चांदनी बाग में अमरेश निवासी नवादा हरदोई यूपी हाल किरायेदार सेक्टर 25 इंडो फार्म गली नंबर 6 की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।
थाना चांदनी बाग में अमरेश पुत्र छोटे लाल निवासी नवादा हरदोई यूपी हाल किरायेदार सेक्टर 25 इंडो फार्म गली नंबर 6 ने शिकायत देकर बताया था कि 8 मार्च की रात वह और उसकी पत्नी कमरें पर सोए हुए थे। रात के समय अज्ञात चोर कमरे से दो मोबाइल फोन व लोहे के बक्से से 25 हजार रूपए चोरी कर ले गया। अमरेश की शिकायत पर थाना चांदनी बाग में मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने आरोपी की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।
इंस्पेक्टर अंकित ने बताया कि आरोपी शाहरूख ने पूछताछ में बताया कि उसने चोरी किये 25 हजार रूपए खाने पीने में खर्च कर दिए व एक मोबाइल फोन बेच दिया था। आरोपी शाहरूख के कब्जे से चोरीशुदा एक मोबाइल फोन बरामद कर एक दिन की रिमांड अवधी पूरी होने पर पुलिस टीम ने शुक्रवार को आरोपी शाहरूख को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments