Monday, April 27, 2026
Newspaper and Magzine


नशीले प्रतिबंधित इंजेक्शन सप्लाई करने वाले आरोपी को यूपी से गिरफ्तार कर लाई पानीपत एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at May 26, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 26 मई 2023, पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने नशीले प्रतिबंधित इंजेक्शन सप्लाई करने वाले आरोपी को यूपी कैराना से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान आस मोहम्मद पुत्र समीम निवासी कैराना शामली यूपी के रूप में हुई।
 
एंटी नारकोटिक्स सेल इंचार्ज सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि उनकी टीम ने गत रविवार को गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए थाना समालखा क्षेत्र में चुलकाना रोड किवाना मोड़ पर नाकाबंदी कर चुलकाना निवासी विनोद पुत्र श्रीचंद को 50 बुप्रेनॉफिन व 50 एविल नशीले प्रतिबंधित इंजेक्शन सहित गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपी ने उक्त नशीले प्रतिबंधित इंजेक्शन यूपी के कैराना निवासी आस मोहम्मद से 30 रूपए प्रति इंजेक्शन के हिसाब से खरीद कर लाने बारे स्वीकारा था। आरोपी के खिलाफ थाना समालखा में मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने आरोपी विनोद को माननीय न्यालय में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल कर उसकी निशानदेही पर दबिश देते हुए आरोपी आस मोहम्मद को गत मंगलवार को यूपी के कैराना से गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की। पुलिस टीन ने मंगलवार को रिमांड अवधी पूरी होने पर आरोपी विनोद को माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया था वही आरोपी आस मोहम्मद को 2 दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया गया था।
 
सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि आरोपी आस मोहम्मद ने पूछताछ में बताया कि वह शार्टकट तरिके से पैसे कमाने की चाहत में उक्त नशीले प्रतिबंधित इंजेक्शन 10 रूपए प्रति इंजेक्शन के हिसाब से यूपी के मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना से खरीद कर लाया था। उसने विनोद को उक्त इंजेक्शन 30 रुपए प्रति इंजेक्शन के हिसाब से 3 हजार रुपए में बेचकर 1500 रुपए खर्च कर दिए। आरोपी आश मोहम्मद के कब्जे से बचे 1500 रुपए बरामद कर पुलिस टीम ने वीरवार को आरोपी आस मोहम्मद को दो दिन की रिमांड अवधि पूरी होने पर माननीय न्यायालय में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments