Sunday, May 24, 2026
Newspaper and Magzine


1 किलो 504 ग्राम गांजा सहित नशा तस्कर गिरफ्तार.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at September 19, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 19 सितम्बर 2024, एंटी नारकोटिक्स सेल पुलिस की टीम ने सिवाह के नजदीक रोहतक बाईपास पर बाइक सवार एक नशा तस्कर को 1 किलो 504 ग्राम गांजा सहित काबू किया। आरोपी की पहचान सलिंदर निवासी काकोदा के रूप में हुई।
एंटी नारकोटिक्स सेल इंचार्ज सब इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि बुधवार को उनकी टीम को गुप्त सूचना मिली की काकोदा गांव निवासी सलिंदर प्लेटिना बाइक पर मादक पदार्थ लेकर गांव की और से पानीपत मादक बेचने के लिए आएगा।
पुलिस ने सूचना को पुख्ता मानते हुए सिवाह के नजदीक रोहतक बाइपास पर नाकाबंदी कर संदिग्धों पर नजर रखनी शुरू कर दी। कुछ देर पश्चात रोहतक गोहाना की और से एक युवक प्लेटिना बाइक पर आते हुए दिखाई दिया। युवक पास आने पर सामने खड़ी पुलिस टीम को देखकर एकदम से बाइक को वापिस मोड़कर भगाने का प्रयास करने लगा। पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान सलिंदर पुत्र करनैल सिंह निवासी काकोदा के रूप में बताई।

पुलिस टीम ने नियमानुसार ड्यूटी मजिस्ट्रेट ईटीओ संजीव कुमार की उपस्थिति में युवक की बाइक की टंकी पर रखी पॉलिथीन से गांजा बरामद हुआ। बरामद गांजा का वजन करने पर 1 किलो 504 ग्राम पाया गया।

सब इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया वह शार्टकट तरिके से मोटे पैसे कमाने के लिए उक्त गांजा कम कीमत पर खरीदकर पानीपत आसपास के क्षेत्र में बेचने के लिए आया था। आरोपी सलिंदर के खिलाफ थाना औद्योगिक सेक्टर 29 में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर वीरवार को आरोपी को माननीय न्यायायल में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

Comments