Friday, June 12, 2026
Newspaper and Magzine


355 ग्राम अफीम सहित तस्कर गिरफ्तार.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at August 22, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 22 अगस्त 2022, सीआईए-वन पुलिस की टीम ने गश्त के दौरान मिली गुप्त सूचना पर दंबिस देकर देवी लाल पार्क के पास से एक नशा तस्कर को 355 ग्राम अफीम सहित गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। आरोपी पहचान ललीत साव निवासी मदारपुर छतार झारखंड के रूप में हुई। बरामद अफीम की अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब एक लाख रूपए कीमत बताई जा रही है।

सीआईए-वन प्रभारी इंस्पेक्टर राजपाल सिंह ने बताया उनकी एक टीम रविवार साय गश्त के दौरान जीटी रोड पर टोल टैक्स के पास मौजूद थी। टीम को इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि ललीत साव निवासी मदारपुर झारखंड मादक पदार्थ बेचने का अवैध धंधा करता है। आरोपी ललीत जीटी रोड पर देवी लाल पार्क के पास खड़ा है, उसके पास मादक पदार्थ होने की संभावना है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिस देकर आरोपी युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान ललीत साव पुत्र लखन साव निवासी मदारपुर छतार झारखंड के रूप में बताई। पुलिस टीम ने नियमानुसार ड्यूटी मेजिस्ट्रेट की उपस्थिति में आरोपी ललीत की तलाशी ली तो पेंट की जेब से अफीम बरामद हुई। बरामद अफीम का वजन करने पर 355 ग्राम पाया गया।

इंस्पेक्टर राजपाल सिंह ने बताया आरोपी ललीत के खिलाफ थाना सैक्टर 13/17 में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने आरोपी से पूछताछ की तो खुलासा हुआ वह अफीम को पानीपत आस पास के क्षेत्र में सप्लाई करने के लिए कम पैसों में खरीद कर लाया था। नशा तस्करों के ठीकानों का पता लगा काबू करने के लिए पुलिस टीम ने गिरफ्तार आरोपी ललीत को आज माननीय न्यायालय में पेश कर 7 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। आरोपी से आगे की पूछताछ गहनता से जारी है।

Comments