Wednesday, June 3, 2026
Newspaper and Magzine


अवैध शराब तस्करी के मामले में सरगना सहित दो आरोपी गिरफ्तार.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at June 2, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 02 जून 2023, सीआईए टू टीम ने अवैध शराब तस्करी मामलें में वीरवार को सरगना सहित दो आरोपियों को शामिल जांच कर गिरफ्तार किया।

सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया कि उत्तर प्रदेश निवासी नदीम ने 11 अप्रैल को डॉयल 112 पर सूचना दी थी कि उसके साले मरेठ की नई बस्ती निवासी आरिफ ने दो महीने पहले अपना कैंटर हिसार के गांव खेड़ी पबरा निवासी संजय को बेचा था। संजय ने गाड़ी की किश्त नहीं भरी और ना ही गाड़ी लौटाई। कैंटर चंडीगढ़ से दिल्ली की तरफ जा रही है। डॉयल 112 की टीम ने जीटी रोड पर टोल प्लाजा के पास कैंटर पकड़ा और थाना सेक्टर 13/17 पुलिस के हवाले कर दिया।
थाना सेक्टर 13/17 पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों को गाड़ी के कागजात लेकर 12 अप्रैल को थाना में बुलाया था। आरिफ पक्ष थाना में पहुंचा गया लेकिन संजय नही पहुंचा। पुलिस टीम ने नदीम व आरिफ की मौजूदगी में कैंटर के तिरपाल को हटवाकर चैक किया तो भारी मात्रा में शराब मिली। पुलिस टीम ने आबकारी निरीक्षक राहुल की उपस्थिति में शराब की पेटियों को चैक किया तो 200 पेट्टी अंग्रैजी शराब मार्का मैकडाल्स व 95 पेट्टी अंग्रेजी शराब मार्का डिस्काउंट अवैध शराब बरामद हुई। थाना सेक्टर 13/17 में एक्साइज एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत ने उक्त मामले की जांच व आरोपियों की धरपकड़ की जिम्मेदारी सीआईए टू टीम को सौंपी थी। सीआईए टू टीम ने गत दिनों आरोपी अंकित निवासी छुडानी झज्जर व रवि निवासी शंकरपुर को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो आरोपियों ने बताया था कि उक्त अवैध शराब कैंटर में चंडीगढ से लोढ़ कर यूपी व बिहार में तस्करी के लिए ले जाई जा रही थी। आरोपी अंकित ने शराब की तस्करी के लिए हिसार के गांव खेड़ी पबरा निवासी संजय से उक्त केंटर खरीदा था। केंटर पर रवि को ड्राइवर रखा था। पूछताछ में आरोपी अंकित ने बताया था कि चंडीगढ़ में निशांत निवासी होशियारपुर व विक्की निवासी चंडीगढ़ केंटर में अवैध शराब लोढ़ करवाते है। विक्की चंडीगढ़ में ट्रिब्यून चौक पर ड्राइवर से खाली केंटर लेकर जाता है और शराब लोढ़ कर वापिस वही पर छोड़ जाता है। आरोपी अंकित व रवि को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत जेल भेजने के बाद सीआईए टू पुलिस टीम ने आरोपी निशांत व विक्की की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया कि आरोपी निशांत व विपिन उर्फ विक्की उक्त मामले में माननीय उच्च न्यायालय से अग्रिम जमानत पर थे। सीआईए टू पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को वीरवार को मामले में शामिल जांच कर गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि आरोपी निशांत शराब का ठेकेदार है। आरोपी विपिन उर्फ विक्की उसके पास चंडीगढ़ सेक्टर 20 मार्केट में शराब ठेके पर काम करता है। दोनों आरोपी शराब तस्करों से मिली भगत कर ज्यादा पैसे कमाने के लिए शराब तस्करों को अवैध रूप से शराब बेचते थे। अवैध शराब को तस्कर यूपी व बिहार ले जाकर बेचते थे। पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को पुलिस बेल पर छोड़ा दिया गया।
आरोपी निशांत के खिलाफ मारपीट, कानून का उल्लघन करने व एक्साइज एक्ट के तहत पंजाब के होशियारपुर में तीन मुकदमे दर्ज है।

Comments