Saturday, February 14, 2026
Newspaper and Magzine


जबरन शराब के ठेके में घुस कर लूट की वारदात को अंजाम दिया 

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at March 20, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , सनौली (प्रीति शर्मा): गांव अधमी में शराब के ठेके पर सेलमैन का करने वाले, अनिल सुपुत्र बिशम्बर सिंह निवासी अधमी शनिवार रात के समय घर पर जाने की तैयारी मे था। तो तभी ठेका शराब पर छः व्यक्ति आए और जबरदस्ती ठेके मे घुस गए सतीश,अजीत सुपुत्र ईश्वर निवासी अधमी , रविन्द्र सुपुत्र सुरेश,निवासी अधमी , सागर सुपुत्र रमेश,निवासी अधमी काला सुपुत्र नाथी निवासी जलालपुर व एक अज्ञात है। सभी छः व्यक्तियो ने जबरदस्ती चाबी छीन कर गल्ले से 22000/- रुपये की लुट कर ली। अनिल को जबरदस्ती उठा कर मोटरसाईकिल पर बैठाकर चल पडे। उसने बहुत शोर मचाया। परन्तु वहां पर कोई आदमी नही था। जब मै शोर मचा रहा था।तो उन्होंने मार पीट शुरु कर दि। ओर गोली मारने की धमकी दी। जब गांव के पास आए तो मोटरसाईकिल मंदी हुई। तो नीचे उतर गया तब छः आदमीयो ने उसे लाठी डंडो से बहुत मारा, बहुत चोटें आई और बेहोश हो गया। तब अनिल के परिवार के आदमी मौके पर पहुंच गए। तो उनको देखकर भाग गए, जान बच गई और जाते समय धमकी देकर गए कि आज तो बच गया आगे फिर तुझे जान से मार देंगे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सभी के खिलाफ कानुनी कार्यावाही शुरू कर दी।

Comments