हर्ष फायरिंग का आरोपी गिरफ्तार. पंप गन बरामद.
BOL PANIPAT : 02 जून 2023, थाना तहसील कैंप क्षेत्र के अंतर्गत जसबीर कॉलोनी में शादी समारोह में हर्ष फायरिंग करने के आरोपी दीपक उर्फ दीपू पुत्र जगदीश लाल निवासी गीता कॉलोनी नूरवाला को थाना तहसील कैंप पुलिस ने वीरवार सायँ गिरफ्तार किया।
Image Box Title
Change this description

थाना तहसील कैंप प्रभारी इंस्पेक्टर फुलकुमार ने बताया कि थाना तहसील कैप में सुरक्षा एजेंट तैनात सिपाही प्रदीप ने शिकायत देकर बताया था कि सुरक्षा शाखा इंचार्ज एएसआई प्रमोद ने 1 जून को उसके पास एक वीडियो भेजी है। जिसमे एक युवक किसी फंक्शन के दौरान हथियार से हवा में गोली चला रहा है। उसने जांच पड़ताल की तो पता चला दीपक उर्फ दीपू निवासी तहसील कैंप वार्ड नंबर 2 के एमसी पवन का सगा भाई है। दीपक उर्फ दीपू ने नूरवाला की जसबीर कॉलोनी में दशहत फैलाने कि नियत से फायर किया है। सुरक्षा एजेंट सिपाही प्रदीप की शिकायत पर थाना तहसील कैंप में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपी की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।
इंस्पेक्टर फुलकुमार ने बताया कि पूछताछ में आरोपी दीपक उर्फ दीपू ने हर्ष फायरिंग की उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसके पास लाईसेंसी रिवाल्वर व पंप गन है। वर्ष 2021 में थाना किला में दर्ज जबरन वसूली के एक मामले में रिवाल्वर व लाईसेंस जमा हो गया था। दोस्तों में वह अपना रूतबा बनाने के लिए कभी कभी पंप गन को साथ लेकर चलता है। करीब एक साल पहले वह जसबीर कॉलोनी में दोस्त मनीत की शादी में गया था। वहा पर उसने दोस्तों में अपना रूतबा बढ़ाने और आमजन में दहशत फैलाने की नियत से अपनी पंप गन से 4/5 हवाई फायर किये थे। बाद में उसने दशहत फैलाने के लिए उसकी वीडियों सोशल मीडिया पर वायरल कर दी थी।
इंस्पेक्टर फुलकुमार ने बताया कि आरोपी दीपक के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त पंप गन बरामद कर पूछताछ के बाद पुलिस टीम ने आरोपी को शुक्रवार को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments