Tuesday, May 26, 2026
Newspaper and Magzine


चोरी की बाइक सहित आरोपी गिरफ्तार.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at June 10, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT:10 जून 2023 , सीआईए वन टीम ने स्काई लार्क के पास एक युवक को चोरी की बाइक समेत गिरफ्तार किया।

सीआईए वन प्रभारी इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि उनकी टीम शुक्रवार को गश्त के दौरान बस स्टेंड के पास मौजूद थी। टीम को इसी दौरान गुप्त सूचना मिली की संद्विगध किस्म का एक युवक एचएफ डिलक्स बाइक पर स्काई लार्क गेट के पास घूम रहा है। युवक के पास बाइक चोरी की होने की संभावना है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश देकर बाइक सवार युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान रितिक पुत्र विजेंद्र निवासी राजपुताना बाजार पानीपत के रूप में बताई। बाइक के कागजात मांगने पर युवक बहाने बाजी करने लगा। टीम ने गहनता से पूछताछ की तो आरोपी ने उक्त बाइक करीब दो सप्ताह पहले देवी मंदिर के बाहर से चोरी करने बारे स्वीकारा। बाइक चोरी की वारदात बारे थाना तहसील कैंप में सुमित पुत्र कुलदीप निवासी महादेव कॉलोनी की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।

इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि पूछताछ में आरोपी रितिक ने बताया कि वह नशा करने का आदी है। नशे की लत पूरी करने के लिए पैसे की जरूरत पड़ी तो उसने उक्त बाइक चोरी की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी शुक्रवार को चोरीशुदा बाइक पर सवार होकर बेचने के लिए ग्राहक की फिराक में घूम रहा था। आरोपी रितिक के कब्जे से चोरीशुदा बाइक बरामद कर पुलिस टीम ने शनिवार को आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments