पर्यावरण संरक्षण को लेकर निकाली साईकिल रैली
BOL PANIPAT , 15 जून। हरियाणा उदय कार्यक्रम के तहत जिले के गांव ब्राह्मïण माजरा में वीरवार को प्रातकाल उपायुक्त वीरेन्द्र कुमार दहिया के नेतृत्व में पर्यावरण संरक्षण को लेकर पानीपत साइकिलंग क्लब के 30 सदस्यों के साथ साईकिल रैली निकाली गई। यह रैली पूरे गांव का भ्रमण कर वापस स्कूल में आकर सम्पन्न हुई। रैली स्थल पर पहुंचने पर ग्रामीणों ने तालियां बजाकर उत्साहवर्धन किया। रैली में उपायुक्त वीरेन्द्र कुमार दहिया, एसडीएम वीरेन्द्र कुमार ढुल, एसडीएम समालखा अमित कुमार, नगराधीश राजेश सोनी आदि मौजूद रहे।

Comments