निगम पार्षद व मेयर की मतों की गणना की सभी तैयारियां पूर्ण: उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. विरेन्द्र कुमार दहिया
-19 राउंड में होगी 365 बूथों की मतों की गिनती
-मत गणना के लिए 21 टेबल लगाई जाएगी
-3 मजिस्ट्रेट की देखरेख में होगा मत गणना का कार्य
BOL PANIPAT , 10 मार्च। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ.विरेन्द्र कुमार दहिया ने जानकारी देते हुए बताया कि निगम पार्षद व मेयर के चुनाव की मतगणना की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। आर्य पीजी कॉलेज में सभी 26 वार्डो की मतों की गणना का कार्य 12 मार्च को निर्धारित है। मतगणना को शांतिपूर्ण व अनुशासनात्मक तरीके से करवाने को लेकर अधिकारियों को आवश्यक जिम्मेदारियां दी गई है।
उपायुक्त ने बताया कि 12 मार्च को मतों की गणना का कार्य सुबह 8 बजे आर्य कालेज में प्रारंभ होगा। 365 बूथों की गणना के लिए 20 टेबलें लगनी है। एक टेबल निर्वाचन अधिकारी की अलग से लगाई जाएगी। मतों की गणना का कार्य बिल्कुल पारदर्शिता तरीके से किया जाएगा।
उपायुक्त ने बताया कि जिन अधिकािरयों की डयूटी मतगणना में लगाई गई उन्हें इसकी सूचना दी जा चुकी है। 26 के 26 वार्डो की गणना का कार्य व्यवस्थित तरीके से किया जाएगा। मेयर व पार्षद की मतों की गणना एक साथ की जाएगी।
एसडीएम एवं निर्वाचन अधिकारी ब्रह्मïप्रकाश ने बताया कि मतों की गणना में 3 डयूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किये गए है। इसको लेकर सभी को सूचित किया जा चुका है। सभी को इसके संदर्भ में प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है। मतों की गणना से पहले रैंडामाइजेशन किया जाएगा।
एसडीएम एवं निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 19 राउंड में मतों की गणना होगी। इस मौके पर सामान्य ऑब्र्जवर के अलावा डयूटी मजिस्ट्रेट मौके पर माजूद रहेंगे।

Comments