पानी के टैंकरों को करवाना होगा पोर्टल पर पंजीकरण-डीसी
पंजीकरण नहीं करवाने पर होगी कानूनी कार्यवाही।
BOL PANIPAT : 31 अगस्त। हरियाणा जल संसाधन प्राधिकरण ने जिला में संचालित पानी के टैंकरों के पंजीकरण के लिए ऑनलाइन पोर्टल विकसित किया है जिस पर जलापूर्ति करने वाले सभी टैंकरों को अपना पंजीकरण करवाना सुनिश्चित करना होगा।
डीसी सुशील सारवान ने निर्देश दिए हैं कि जिला के सभी टैंकर ऑपरेटर, मालिक और पानी टैंकर संचालकों व एजेंसियों के मालिक पानी के टैंकरों को पोर्टल पर आगामी 16 सितंबर 2022 तक जरूर पंजीकृत करवा लें बिना पंजीकरण के किसी भी टैंकर को जब्त किया जाएगा और नियमानुसार उस पर कार्यवाही भी की जाएगी उन्होंने बताया कि यह निर्देश भूजल विकास और प्रबंधन सहित जल संसाधनों के विनियमन और नियंत्रण के उद्देश्य से किए गए हैं।

Comments