Monday, April 27, 2026
Newspaper and Magzine


भाजपा कार्यकर्ताओं ने देखी दा केरला स्टोरी फिल्म।

By LALIT SHARMA , in Politics , at June 22, 2023 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : पानीपत भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारी संख्या में पहुंचकर दा केरला फिल्म देखी। फिल्म की कहानी बहुत दर्दनाक है।पूरा थिएटर स्तबध रहा । एक अजीबो गरीब शांति थी ।दर्शको में रोष, गुस्सा तथा देश के प्रति भावना के मिले जुले भाव आ जा रहे थे।
फिल्म देखने के बाद  जनसमूह को संबोधित करते हुए राज्य सभा सांसद कृष्ण लाल पंवार ने कहा की हमें बच्चों को संस्कार अवश्य देना चाहिए ताकि बच्चे गुमराह ना हो।
सांसद संजय भाटिया ने कहा की संस्कृति का ज्ञान नई पीढ़ी को जरूर देना चाहिए। ताकि कोई भी हमारी संस्कृति पर प्रश्नचिह्न लगाए  उसका मुंह तोड़ जवाब दे सके।
जिला भाजपा अध्यक्ष डा अर्चना गुप्ता ने कहा की बेटियों को बहादुर बनाए। माता पिता बेटियों के साथ अधिक से अधिक समय बिताने के अच्छे बुरे की पहचान कराए । आपने धर्म की जानकारी से भरपूर करे। अर्चना ने कहा की  बच्चों के मित्रों  पर भी नजर रखे।
इस दर्शकों में मेयर अवनीत  कौर, अंजू भाटिया,जिला महामंत्री कृष्ण छोकर किवाना, रविंद्र भाटिया जिला मीडिया प्रभारी ईश कुमार राणा,सुनील पढ़ाना, पवन खंडरा , प्रदीप उपाध्याय, जोगिंदर प्रजापति,कुलदीप जांगड़ा,अमित राणा, अनिल शर्मा आदि शामिल रहे.

Comments