Monday, September 21, 2026
Newspaper and Magzine


गंभीर चोट मारने के मामले में और एक आरोपी गिरफ्तार.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at June 22, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT ,22 जून 2023: गांव सीक निवासी विकाश पुत्र तेजबीर व सोनीपत के गांव मातंड निवासी राजेश को नवम्बर 2020 में गांव खलीला प्रहलादपुर में बुलाकर गंभीर चोट मारने के मामले में और एक आरोपी को सीआईए वन पुलिस टीम ने बुधवार देर साय गिरफ्तार किया।

सीआईए वन प्रभारी इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि सीआईए वन टीम द्वारा उक्त मामले में पहले दो आरोपी अजीत उर्फ जीता व उसके छोटे भाई आरोपी सुरेंद्र को गिरफ्तार किया जा चूका है। दोनों आरोपियों ने पूछताछ में अपने साथी आरोपी सुमित पुत्र सुखबीर निवासी बजाना कला व अन्य साथी आरोपी के साथ मिलकर उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा था। आरोपी अजीत उर्फ जीता के कब्जे से वारदात में प्रयोग की लाईसेंसी एक पाईप गन 12 बौर बरामद कर आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर जहा से दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत जेल भेजने के बाद पुलिस टीम ने आरोपी सुमित की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

सीआईए वन टीम ने बुधवार देर साय आरोपी सुमित को गिरफ्तार कर पूछताछ करने के साथ ही आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयोग किया एक डंडा बरामद कर वीरवार को आरोपी सुमित को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

यह है मामला

थाना समालखा में विकाश पुत्र तेजबीर निवासी सीक ने शिकायत देकर बताया था कि 13 नवम्बर 2020 को घर पर उसका दोस्त राजेश उर्फ भोला निवासी मातंड, अमीत उर्फ छोटू निवासी खलीला प्रहलादपुर व उनका एक अन्य साथी आए थे। साय करीब 6 बजे सभी गांव हाट पेट्रोल पंप के पास खा पी रहे थे। अमित उर्फ छोटू की कुछ दिन पहले उसके चाचा के लड़के शराब ठेकेदार अजीत व सुरेंद्र के साथ कहासुनी हुई थी। राजेश उर्फ भोला के मामा भी खलीला प्रहलादपुर में है। राजेश ने अजीत उर्फ जीता से फोन पर झगड़े के बारे में बात की तो दोनों की फोन पर ही कहासुनी हो गई। कुछ देर पश्चात अजीत के भाई सुरेंद्र का राजेश के पास फोन आया और कहने लगा की घर पर आ जाओ बैठकर मनमुटाव दूर करेंगे। दोस्त राजेश के कहने पर वह भी उसके साथ गाड़ी में बैठ लिया। गांव खलीला प्रहलादपुर में पहुंचने के बाद राजेश की अजीत से फोन पर बातचित हुई तो अजीत ने कहा बैठक में बैठ जाओ वह 5/7 मिनट में आ रहा है। कुछ देर बाद अजीत एक फार्च्यूनर गाड़ी से आया जिसमें उसके साथ पुलिसकर्मी व अन्य कई लड़के हथियारों के साथ गाड़ी से उतरे। अजीत उर्फ जीता व उसके साथियों ने गाड़ी से उतरते ही उनके साथ मारपीट शुरू कर दी और खिंचकर बैठक में ले गए और चोट मारकर बंधक बनाए रखा। कुछ देर पश्चात सुरेंद्र भी वहा पर आ गया उसने आते ही अपनी राईफल के बट से उसकी बाजू पर चोट मारी। कुछ देर पश्चात पुलिस मौके पर पहुंची और उन दोनों को आरोपियों के कब्जे से छुड़वाया। अजीत, सुरेंद्र व उसके साथी आरोपियों ने धमकी दी की आज तो पुलिस ने छुड़ा लिया आगे कही मिले तो जान से मार देगें। शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 148,149,323,285,325,506 व आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई थी।

Comments