Tuesday, February 10, 2026
Newspaper and Magzine


नशीला पदार्थ सुंघा लूट की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह के फरार चल रहे और दो सदस्य काबू

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at March 19, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 19 मार्च 2022, नशीला पदार्थ सुंघा लूट की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह के फरार चल रहे और दो सदस्य काबू. सीआईए-वन प्रभारी इंस्पेक्टर राजपाल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया पानीपत बस स्टेंड के बाहर बस के इंतजार में खड़े दो श्रमिकों को ई-रिक्शा में बैठाकर नशीला पदार्थ सुंघा अपहर्ण कर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह के फरार चल रहे और दो सदस्य मोहन पुत्र भुनेसवार निवासी देवरा बेगूसराय व सरोज पुत्र रामसेवक निवासी कालिकापुर मधुबनी बिहार को सीआईए-वन पुलिस की टीम ने शुक्रवार साय देवी लाल पार्क के पास से गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की।
इंस्पेक्टर राजपाल सिंह ने बताया गिरोह के सदस्य अजय निवासी इटहरी गया बिहार हाल नरेला दिल्ली व अनिल निवासी अररिया बिहार हाल अनाज मंडी मतलोडा पानीपत को बीते सोमवार को सीआईए-वन पुलिस की टीम ने बाबरपुर अड्डे के पास से गिरफ्तार कर गहनता से पुछताछ की तो दोनो आरोपियो ने अपने साथी मोहन पुत्र भूनेसवार निवासी देवरा बेगूसराय व सरोज पुत्र रामसेवक निवासी कालिकापुर मधुबनी बिहार के साथ मिलकर 8 मार्च को पानीपत बस स्टेंड के बाहर यूपी जाने के लिए बस के इंतजार में खड़े दो श्रमिको को ई-रिक्शा में बैठा, नशीला पदार्थ सुंघाकर 15 हजार रूपए व एक मोबाइल फोन लूटने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा था। आरोपी पैसे व मोबाइल फोन लूटकर दोनो श्रमिकों को बेहाशी की हालत में असंध रोड पुल के पास छोड़कर फरार हो गए थे।

आरोपी अनिल व अजय को 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया था :

सीआईए-वन पुलिस की टीम ने वारदात में संलिप्त फरार आरोपियों के ठिकानों का पता लगाने व गिरफतार करने के लिए आरोपी अनिल व अजय को माननीय न्यायालय से 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर दोनो आरोपियो की निशानदेही पर वारदात में शामिल इनके साथी आरोपी मोहन पुत्र भूनेसवार निवासी देवरा बेगूसराय व सरोज पुत्र रामसेवक निवासी कालिकापुर मधुबनी बिहार को शुक्रवार साय देवी लाल पार्क के पास से गिरफतार किया।
इंस्पेक्टर राजपाल सिंह ने बताया पुलिस पुछताछ में चारो आरोपियों से खुलाशा हुआ चारो ने लूटे गए 15 हजार रूपयों में से काफी रूपए खाने पीने में खर्च कर दिये, बचे 2 हजार रूपए व लूटा गया मोबाइल फोन बरामद कर पुलिस टीम ने गिरफतार चारो आरोपियों को आज माननीय न्यायालय में पेश किया वहा से चारो को न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

उक्त वारदात बारे थाना शहर पानीपत में लवकुश पुत्र पुन्नी लाल निवासी बैरिया बहराईच यूपी हाल खटकड़ जीन्द की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है। पुलिस को दी शिकायत में लवकुश ने बताया था कि उसका पिता पुन्नी लाल व पड़ोसी धीरज यूपी में घर जाने के लिए 8 मार्च को खटकड़ से चले थे। बस अड्डा पानीपत के बाहर पहुंचे तो अज्ञात ई-रिक्शा चालक ने जबरदस्ती दोनो को ई-रिक्शा में बैठा लिया और नशीला पदार्थ सुंघाकर 15 हजार रूपए व मोबाइल फोन छिनकर ले गए। लवकुश ने बताया 9 मार्च को किसी राहगिर से मदद लेते हुए पिता ने उसके पास फोन किया और असंध रोड पर नहर के पास होने बारे बताया। सूचना पाकर वह तुरंत पिता के पास पहुंचा तो यह सब बाते उसके पिता ने बताई। पिता की हालत ज्यादा ठीक नही थी। पिता ने बताया आरोपी के तीन अन्य साथी भी ई-रिक्शा में बेठे हुए थे। थाना शहर पुलिस ने लवकुश की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ नशीला पदार्थ सुंघा कर अपहर्ण करने व लूट की विभिन्न धाराओ के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा में फुटेज चेक करनी शुरू कर दी थी।

Comments