मुख्य सिपाही पवन पदोन्नति उपरांत बने एएसआई.
पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत ने पवन के कंधों पर स्टार लगा पदोन्नति देते हुए दी शुभकामनाएं, भविष्य में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए किया प्रेरित
BOL PANIPAT : 23 जून 2023, पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत ने पदोन्नति पाने वाले मुख्य सिपाही पवन के कंधों पर स्टार लगा एएसआई पदोन्नत कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दी। पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत ने कहा कि एक पुलिस अधिकारी का ईमानदार व कर्मठ होना बहुत जरूरी है, और एएसआई पवन ने हमेशा ही अपनी ड्यूटी को पूरी निष्ठा व ईमानदारी से निर्वाहन किया है। उन्होंने नव पदोन्नत एएसआई पवन का हौसला बढाते हुए कहा कि अब विभाग के प्रति उनकी जिम्मेवारियां और अधिक बढ़ गई हैं और उन्हे पूरा भरोसा है की वे अपनी जिम्मेवारियों को उचित प्रकार से निभाएंगे और हर कसौटी पर खरा उतरेगें। नव पदोन्नत एएसआई पवन वर्तमान में जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय की स्थापना शाखा में असिस्टेंट एसी वन का कार्यभार संभाले हुए है।
इस अवसर पर इंस्पेक्टर वेद प्रकाश, सब-इंस्पेक्टर दीपक कुमार भी मौजूद रहे।

Comments