बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी काबू. चोरी की बाइक व एक्टिवा बरामद.
BOL PANIPAT : 23 मार्च 2023, सीआईए थ्री की टीम ने बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को काबू कर आरोपी के कब्जे से चोरी की एक बाइक व एक एक्टिवा बरामद की हैं। आरोपी की पहचान सन्नी उर्फ कुकी पुत्र जयसिंह निवासी भरवारी इलहाबाद यूपी हाल किरायेदार बलजीत नगर पानीपत के रूप में हुई है।
सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर अंकित ने बताया कि बुधवार को उनकी टीम गश्त के दौरान गांव चंदौली के पास मौजूद थी। टीम को इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि संदिग्ध किस्म का एक युवक स्पलेंडर बाइक पर शहर की ओर से गांव चंदौली की तरफ आएगा। युवक के पास बाइक चोरी की होने की संभावना है। सूचना को पुख्ता मानकर पुलिस टीम ने तुरंत गांव चंदौली के पास गंदा नाला पुलिया पर नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहनो की जांच शुरू कर दी। कुछ देर पश्चात संदिग्ध किस्म का एक युवक स्पलेंडर बाइक पर शहर की और से आते हुए दिखाई दिया। पुलिस टीम ने बाइक को नाके पर रूकवाकर युवक से पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान सन्नी उर्फ कुकी पुत्र जयसिंह निवासी भरवारी इलहाबाद यूपी हाल किरायेदार बलजीत नगर पानीपत के रूप में बताई।
बाइक के कागजात मांगने पर आरोपी बहाने बाजी करने लगा। पुलिस टीम ने गहनता से पूछताछ की तो आरोपी ने उक्त बाइक गत रविवार को मित्तल मैगा माल के बाहर से चोरी करने बारे स्वीकारा। बाइक चोरी की वारदात बारे थाना चांदनी बाग में अरविंद पुत्र रामसेवक निवासी गंगापुरी रोड़ पानीपत की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।
इंस्पेक्टर अंकित ने बताया कि अन्य वारदातों बारे पूछताछ करने पर आरोपी ने मित्तल मैगा माल के बाहर से एक अन्य स्कूटी गत फरवरी में चोरी करने बारे स्वीकारा। आरोपी की निशानदेही पर चोरीशुदा उक्त स्कूटी बलजीत नगर में उसके किराये के कमरे से बरामद की। स्कूटी चोरी की वारदात बारे थाना चांदनी बाग में आदित्य पुत्र अशोक निवासी न्यू प्रेम नगर करनाल की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।
इंस्पेक्टर अंकित ने बताया कि आरोपी सन्नी से पूछताछ में खुलासा हुआ वह नशा करने का आदी है। नशे की लत पूरी करने के लिए पैसों की जरूरत पड़ी तो उसने बाइक व एक्टिवा चोरी की उक्त वारदात को अंजाम दिया। बुधवार को आरोपी चोरीशुदा बाइक पर सवार होकर बेचने के लिए ग्राहक की फिराक में घूम रहा था। इसी दोरान पुलिस टीम ने गांव चंदौली के पास गंदा नाल पुलिस पर उसे चोरीशुदा बाइक सहित गिरफ्तार कर लिया। आरोपी सन्नी के कब्जे से चोरी की एक बाइक व एक एक्टिवा बरामद कर पुलिस टीम ने आरोपी को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments